Ola Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों अगर आप एक गाड़ी ड्राइवर हैं तो Ola आपके लिए पैसा कमाने का एक बेहतर जरिया बन सकता है। इसके जरिये आप Ola Partener Program ज्वाइन करके पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं। अगर आपको Ola के बारे में कुछ भी नहीं पता है तो चिंता न करें।
आज इस के माध्यम से आपको ola से कमाई कैसे होती है इसके बारे में पूरी जानकारी मिल जायेंगी जिसके बाद आप ओला से पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं। तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और ola से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं।
Ola cab Partener Program क्या होता है?
Ola Cab Partener Program एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिससे जुड़कर कोई ब्यक्ति अपनी गाड़ी के माध्यम से Cab सर्विस देकर पैसा कमा सकता है। अगर आपके पास खुद की गाड़ी है तो इससे जुड़कर आप पैसा कमा सकते हैं या फिर अगर आप एक ड्राइवर हैं तो भी इसमें Cab Driver बनकर पैसा कमा सकते हैं।
आप चाहे खुद ही अपनी गाड़ी चला सकते हैं या फिर कोई एक ड्राइवर रख सकते हैं। ola app आपने ग्राहक को पेमेंट सब कुछ देता है। बस आपको अपना काम करना होता है और ग्राहक को उनकी डेस्टिनेशन पर पहुंचना होता है।
Ola Se Paise Kaise Kamaye?
ola cab में आप एक नहीं बल्कि बहुत से तरीकों से पैसा कमा सकते हैं तो इसलिए चलिए अब ola se paise kamane tarike के बारे में विस्तार से जानते हैं।
| Ola Se Paise Kamane Ka Tarika | पैसे कैसे मिलेंगे? |
|---|---|
| 1. Driver बनकर ओला से पैसे कमाएं | अगर आपके पास गाड़ी नहीं है तो आप Ola में ड्राइवर बनकर कमाई कर सकते हैं। ग्राहक को राइड सर्विस देने पर हर ट्रिप से इनकम होती है। फुल टाइम काम करने पर ₹30,000–₹40,000 तक कमा सकते हैं। |
| 2. गाड़ी किराये पर देकर कमाई करें | अपनी गाड़ी को Ola में लगाकर किराये पर दें और हर महीने ₹10,000–₹20,000 तक कमाएं। ड्राइवर को सैलरी देने के बाद बची रकम आपकी इनकम होती है। |
| 3. Ola Fleet Service से पैसे कमाएं | कई गाड़ियाँ रजिस्टर करके बिज़नेस मॉडल की तरह काम करें। बस ड्राइवर और मेंटेनेंस मैनेज करना होता है, कमाई गाड़ियों की संख्या पर निर्भर करती है। |
| 4. Refer & Earn से पैसे कमाएं | Ola App से दोस्तों को रेफर करें। जब वे आपके रेफरल लिंक से रजिस्टर करते हैं, तो आपको कैशबैक या बोनस मिलता है — बिना गाड़ी चलाए कमाई का आसान तरीका। |
#1 – Driver बनाकर ओला से पैसे कमाएं
मैं आपको पहले ही बता दिया हूँ कि अगर आपके पास गाड़ी है तो भी आप ओला से पैसा कमा सकते हैं। और अगर आपके पास गाड़ी नहीं है तो आप इसमें ड्राइवर बनकर पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी दूसरे ब्यक्ति की गाड़ी चलानी होती है।
और ग्राहक को कैब सर्विस देनी होती है इसमें जितनी भी आपकी कमाई होती है उसको आप अपने बैंक अकाउंट में बहुत आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। इसमें अपने सुविधा अनुसार समय चुन सकते हैं जितना समय गाड़ी चलाना हो उतना समय गाड़ी चलाकर पैसा कमा सकते हैं।
अगर आप इसमें फुल टाइम ड्राइवर बनकर काम करते हैं 30 से 40 आपकी बहुत ही आराम से कमाई हो जाती है।
#2 – अपनी गाड़ी किराये पर देकर ओला से पैसा कमाओ
अगर आपके पास गाड़ी है लेकिन किसी कारण बस आप अपनी गाड़ी नहीं चला सकते हैं तो अपनी गाड़ी को आप कराये पर देकर पैसा कमा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको अलग से एक ड्राइवर रखने की जरूरत होती है।
तो ड्राइवर को महीने की तनखाय दे सकते हैं इसमें आपको Revenue Share का ऑप्शन भी ऑप्शन मिलता है। इससे जितना भी ड्राइवर कमाना कमाता है उसमे से कुछ पैसे ड्राइवर को जाते हैं और कुछ पैसे गाड़ी के मालिक को जाते हैं।
अगर इसमें अपनी गाड़ी लगाते हैं तो 10 से 20 हजार तक आप बहुत ही आराम से कमा सकते हैं। यह तरीका ऐसे लोगों के लिए बेहतर होता है जिनके पास ज्यादा समय नहीं होता है।
#3 – OLA Fleet Service से जुड़कर पैसे कमाएं
अगर आप Ola के जरिये ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो Ola Fleet Service आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इस मॉडल के जरिये आप एक या एक से अधिक गाड़ी रजिस्टर करवा सकते हैं और सभी गाड़ी के लिए अलग-अलग ड्राइवर रख सकते हैं।
ज्यादा गाड़ी रजिस्टर करने के काऱण आपकी कमाई ज्यादा होती है इसका फायदा ये होता है की आपको केवल गाड़ी के मेंटेनन्स और ड्राइवर मैनेजमेंट करना होता है।
#4 – Refer & Earn के जरिये ओला से पैसे कमाए
Ola App में पैसा कमाने के लिए रेफरल प्रोग्राम भी चलाया जाता है जिसके जरिये आप बिना गाड़ी चलाये ही अपने दोस्तों को रेफर करके पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको Ola App डाउनलोड करके उसमे रजिस्टर करना होता है।
उसके बाद आपको आपका रेफरल लिंक मिलता है जिसको आप अपने दोस्तों को शेयर करें। जब कोई ब्यक्ति आपके रेफरल लिंक के जरिये Ola App को डाउनलोड करके उसमे रजिस्टर करता है तो आपको पैसे मिलते हैं।
OLA Partener कैसे बनें?
Ola से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में तो आपने जान लिया तो चलिए अब Ola Partener कैसे बने जाते हैं इसके बारे में जानते हैं। ola partener बनाने के लिए आपको गाड़ी चलाने आना चाहिए फिर ola app को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
फिर इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आपको कुछ जरूरी Documents अपलोड करने होंगे जैसे ड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, गाड़ी का इंश्योरेंस पेपर और बैंक अकाउंट डिटेल्स आदि।
अगर आप गाड़ी खुद नहीं चलाना चाहते हैं तो ड्राइवर के सभी documents डालकर सबमिट करें। शुरुवात में Ola टीम द्वारा आपको ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके बाद आप Ola Partener बन जायेंगे।
Ola से पैसे कमाने के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप Ola के साथ काम करके पैसे कमाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज़ (Documents) होने चाहिए। ये दस्तावेज़ आपकी पहचान और वाहन की वैधता साबित करने के लिए जरूरी होते हैं।
- Driving License – वैध Commercial या Transport लाइसेंस होना चाहिए।
- Aadhaar Card – पहचान और पता प्रमाण के लिए जरूरी है।
- PAN Card – टैक्स और बैंक से जुड़ी प्रक्रिया के लिए अनिवार्य।
- वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) – आपकी गाड़ी के Ownership की पुष्टि करता है।
- Vehicle Insurance – एक्टिव और अपडेटेड होना चाहिए।
- पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) – वाहन की वैधता और पर्यावरण सुरक्षा का प्रमाण।
- पासपोर्ट साइज फोटो – Ola App Profile के लिए जरूरी।
- बैंक खाता विवरण पेमेंट ट्रांसफर के लिए।
इन सभी दस्तावेजों को तैयार रखकर आप आसानी से Ola Partner App में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सभी जानकारी सही और स्पष्ट भरें ताकि आपकी प्रोफाइल जल्दी से Verify हो सके और आप जल्द ही Ola से कमाई शुरू कर सकें।
Ola पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
मैं आपको ही बता देता हूँ Ola से पैसे कमाने के लिए इसमें आपको Registration करना होता है उसके बाद ही आप इससे पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं। तो Ola में अपना अकाउंट बनाने के लिए ये Steps फॉलो करो:
Step#1: सबसे पहले Play Store से ‘Ola Driver’ ऐप डाउनलोड करें और उसे ओपन करें।
Step#2: ऐप ओपन करने के बाद यह आपसे कुछ परमिशन मांगेगा। लोकेशन, नोटिफिकेशन और कॉल जैसी सभी ज़रूरी परमिशन को ‘Allow’ कर दें।
Step#3: इसके बाद ‘Login/Register’ वाले पेज पर क्लिक करें। अपना वह मोबाइल नंबर डालें जिससे आप Ola ड्राइवर आईडी बनाना चाहते हैं और ‘Continue’ पर क्लिक करें।
Step#4: आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे भरें और ‘Verify’ पर क्लिक करें।
Step#5: अब अपनी पसंद की Language चुनें जिसमें आप इस ऐप को चलाना चाहते हैं (जैसे English या Hindi)।
Step#6: अपना पूरा नाम भरें (वही नाम डालें जो आपके आधार कार्ड पर है)। उसके बाद उस City को चुनें जहाँ आप ड्राइव करना चाहते हैं और ‘Next’ पर क्लिक करें।
Step#7: अब आपको अपना Vehicle चुनना है। आप ऑटो रिक्शा, टू व्हीलर, या कार में से अपनी गाड़ी के हिसाब से विकल्प चुनें।
Step#8: अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर (गाड़ी का नंबर) डालें और ‘Continue’ पर क्लिक करें।
Step#9: अब आपको अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। सबसे पहले गाड़ी की RC की आगे और पीछे (Front and Back) की फोटो अपलोड करें। इसी तरह अपने Driving License की भी दोनों तरफ की फोटो अपलोड करें। अंत में अपनी एक साफ प्रोफाइल फोटो अपलोड करें।
Step#10: अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और अपनी Date of Birth डालें और ‘Done’ पर क्लिक करें।
Step#11: अब आपके सामने ‘Application Summary’ आएगी। अपनी भरी हुई सारी डिटेल्स को एक बार अच्छे से चेक कर लें और ‘Submit Application’ पर क्लिक कर दें। आपका एप्लीकेशन वेरिफिकेशन के लिए सबमिट हो जाएगा, जिसमें 24 घंटे तक का समय लग सकता है।
Step#12: जब डॉक्यूमेंट्स वेरीफाई हो जाएं, तो ऐप में ‘Start Driving’ पर क्लिक करें। इसके बाद आपके नंबर पर आए OTP को डालकर वेरीफाई करें। फिर ‘On Duty’ पर क्लिक करें और Terms & Conditions को ‘Accept and Continue’ करके अपनी आईडी को पूरी तरह एक्टिवेट कर लें।
Ola Driver की कमाई कितनी होती है?
Ola Driver की कमाई कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे कि शहर कौन सा है, रोज़ कितनी सवारी ली जाती हैं और ड्राइवर का खुद का वाहन है या किराए पर लिया गया है। आमतौर पर एक Ola Driver महीने में ₹25,000 से ₹60,000 तक आराम से कमा सकता है।
अगर आप बड़े शहर जैसे Delhi, Mumbai, Bengaluru या Hyderabad में ड्राइव करते हैं, तो आपकी earning और भी ज़्यादा हो सकती है। क्योंकि इन शहरों में rides की demand हमेशा high रहती है और peak hours में extra income भी मिलती है।
Ola कंपनी ड्राइवर को ride के हिसाब से payment देती है, जिसमें base fare, time charge और distance charge शामिल होते हैं। इसके अलावा कुछ bonus या incentive भी मिलते हैं अगर आप ज़्यादा rides पूरी करते हैं या customer rating अच्छी रहती है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि इस कमाई में से fuel, car maintenance और Ola commission जैसी खर्चें भी निकालने पड़ते हैं। अगर आप smart तरीके से planning करें और peak hours में ज्यादा rides लें, तो Ola driving एक अच्छा self-employment option बन सकता है।
Ola से पैसा कमाने के लिए जरूरी Tips
अगर आप Ola Driver Partner बनकर पैसा कमाना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। सही तरीके से काम करने पर आप हर महीने अच्छा income कमा सकते हैं। नीचे कुछ आसान और काम आने वाले tips दिए गए हैं
- ग्राहक से अच्छा व्यवहार रखें क्योंकि Polite और friendly behaviour आपके लिए positive reviews लाता है। इससे आपकी rating सुधरती है और future में और bookings बढ़ती हैं।
- अपनी गाड़ी की साफ-सफाई और मेंटेनेंस रखें क्योंकि ग्राहक हमेशा साफ और आरामदायक गाड़ी पसंद करते हैं अगर गाड़ी अच्छी हालत में होगी तो आपको high rating मिलेगी और ज्यादा राइड्स मिलेंगी।
- Ola app पर राइड्स जल्दी Accept करना जरूरी है क्योंकि इससे आपकी performance score बढ़ती है और ज्यादा bookings मिलती हैं।
- मेरे हिसाब से सुबह 7–10 बजे और शाम 5–9 बजे के बीच demand ज्यादा रहती है। इन टाइम्स में काम करने से earning बढ़ जाती है।
- Ola समय-समय पर bonus और referral offers देती है। इन्हें ध्यान से पढ़ें और participate करें, इससे extra income मिलेगी।
Ola से पैसे कमाने के फायदे और नुकसान
Ola से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी आपको मिल चुकी लेकिन आपको बता दूँ की इसके कुछ फायदे और नुकसान भी हैं जो निचे इस प्रकार हैं –
Ola से पैसे कमाने के फायदे
- आप अपनी सुविधा के अनुसार काम कर सकते हैं — दिन में या रात में, जितने घंटे चाहें उतने।
- रोज़ाना की सवारी पूरी होने पर आपको तुरंत Payment मिलती है।
- Ola समय-समय पर Drivers को Extra Bonus और Offers देती है, जिससे Income बढ़ जाती है।
- अगर आप Regular काम करते हैं तो हर महीने एक अच्छी और स्थिर Income प्राप्त कर सकते हैं।
- अगर आपके पास पहले से कार है तो शुरुआत करने के लिए कोई बड़ा खर्च नहीं आता।
Ola से पैसे कमाने के नुकसान
- Ola हर Ride पर कुछ प्रतिशत कमीशन काटती है, जिससे Profit थोड़ा कम हो जाता है।
- पेट्रोल, CNG और कार की सर्विसिंग पर काफी खर्च आता है।
- एक ही शहर में कई Drivers होने की वजह से Rides कम मिल सकती हैं।
- लगातार ड्राइविंग करने से शरीर थक जाता है और स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
- अच्छी Ratings बनाए रखना जरूरी होता है, वरना Account Deactivate भी हो सकता है।
Ola से पैसे कमाना आसान जरूर है, लेकिन Smart तरीके से काम करना जरूरी है। अगर आप समय की सही योजना बनाकर काम करें और Service Quality अच्छी रखें, तो Ola एक बढ़िया Income Source बन सकता है।
इन्हे भी पढें –
- IND money App से पैसे कैसे कमाएं?
- गेम खेलकर पैसा जीतें
- GP link Se Paise Kaise Kamaye?
- Rupiyo App Se Paise Kaise Kamaye?
Ola Cab Commission कितना है?
शुरुवात में ola cab बहुत ज्यादा कमीशन लेता था लेकिन 2025 से इसमें कुछ बदलाव किये गए हैं जिससे पहले की तुलना में अब बहुत कम कमीशन लगता है। पहले के समय ola ड्राइवर की कमाई का 20 से 30 प्रतिशत लेता था। लेकिन अभी के समय केवल 67 रुपये लगते हैं एक दिन के ड्राइवर चाहे जीतनी कमाई करे।
Ola Cab से जुड़ी कुछ जरूरी बातें!
अगर आप सच में ओला से पैसा कमाना चाहते हैं तो चलिए अब हम ओला से जुडी कुछ जरूरी बातें जानते हैं जिसके बाद आप ola से पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं।
- ओला आपकी कमाई से प्रतिदिन 67 रुपये काटती है।
- इसमें आपको प्रतिदिन payment मिलती है यानी की जो भी आपकी कमाई होगी उसको आप तुरंत पेमेंट कर सकते हैं।
- इसमें अपने हिसाब से समय चुन सकते हैं जिस समय आपको गाड़ी चलाने में अच्छा लगता हो।
- अच्छी जगह गाड़ी चलाने में आपकी कमाई ज्यादा होती है।
FAQs – Ola Partener Program से पैसे कैसे कमाएं?
Q1. Ola cab se monthly earning कितनी होती है?
ओला में अगर आप ड्राइवर का करते हैं तो महीने की कमाई आपकी 15 से 20 हजार बहुत ही आराम से हो जाती है।
Q2. ola auto se earning कैसे करें?
ओला ऑटो से पैसा कमाने के लिए आपको ओला में ऑटो के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके बाद ओला ऑटो से कमाई शुरू कर सकते हैं।
Q3. क्या बिना अपनी गाड़ी के भी Ola से पैसे कमा सकते हैं?
हाँ, आप बिना अपनी गाड़ी के भी Ola Driver बन सकते हैं। इसके लिए आपको किसी Ola Fleet Owner या Partner से जुड़ना होता है, जिसके पास गाड़ियाँ होती हैं। आप उनकी गाड़ी चलाकर रोज़ के हिसाब से किराया या profit-sharing मॉडल पर कमाई कर सकते हैं। इस तरह बिना investment किए भी आप Ola से पैसे कमा सकते हैं।
Q4. Ola Driver बनने में कितना खर्च आता है?
अगर आपकी अपनी गाड़ी है, तो खर्च बहुत कम होता है — बस गाड़ी का registration, insurance और Ola verification प्रक्रिया पूरी करनी होती है। लेकिन अगर आप नई गाड़ी लेकर Ola में काम करना चाहते हैं, तो लगभग ₹4 लाख से ₹8 लाख तक का खर्च आ सकता है, गाड़ी के मॉडल के हिसाब से। इसके अलावा Ola का एक बार का registration charge और documents verification fee भी लगती है।
Q5. Ola Bike से एक दिन में कितनी कमाई होती है?
Ola Bike से रोज़ की earning शहर और demand पर निर्भर करती है। आम तौर पर एक Rider ₹500 से ₹1,200 तक रोज़ कमा सकता है। अगर आप बड़े शहर में हैं और peak hours (जैसे ऑफिस टाइम) में rides लेते हैं, तो आपकी daily earning ₹1,500 तक भी जा सकती है। इसमें Ola commission और पेट्रोल का खर्च निकालने के बाद भी अच्छा profit बच जाता है।
Q6. Ola Partner App से पैसे कैसे मिलते हैं?
Ola Partner App के ज़रिए आपकी हर ride की earning सीधे app में दिखती है। रोज़ या हफ़्ते के हिसाब से आपकी पूरी income summary मिलती है। Ola आपके account में weekly payout के रूप में पैसे ट्रांसफर करती है। अगर आपने digital payment या cash rides ली हैं, तो App खुद सबकुछ balance करके final payment देती है।
Q7. Ola Fleet Business में investment कितना चाहिए?
अगर आप Ola Fleet Business शुरू करना चाहते हैं, तो शुरुआत में कम से कम 2 से 3 गाड़ियाँ लगानी पड़ती हैं। एक गाड़ी का खर्च मॉडल के अनुसार ₹5 लाख से ₹8 लाख तक हो सकता है। यानी कुल मिलाकर शुरुआती investment लगभग ₹15 लाख से ₹25 लाख तक हो सकता है। यह business long-term में अच्छा profit देता है अगर आप experienced drivers रखें और गाड़ियों की maintenance पर ध्यान दें।
निष्कर्ष – Ola Se Paise Kaise Kamaye?
तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा इसमें मैं आपको ओला से पैसे कमाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बताया हूँ जिसके जरिये आप ओला से कमाई करना शुरू कर सकते हैं। और साथ ही ola partener कैसे बना जाता है इसके बारे में भी बताया हूँ।
अगर आपको अभी ओला के बारे में कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं मैं कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करूँगा। और अगर आपको मेरा यह लेख Ola Se Paise Kaise Kamaye पसंद आया हो तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।
