Blinkit से पैसे कैसे कमाएं? – With Real Case Study 5 Proven तरीकों से 

Blinkit से पैसे कैसे कमाएं – दोस्तों, क्या आपने Blinkit का नाम सुना है? यह भारत का सबसे तेज़ डिलीवरी ऐप है। इससे आप घर बैठे किसी भी खाने-पीने के सामान को बस कुछ ही मिनटों में मंगवा सकते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप Blinkit से पैसे भी कमा सकते हैं? साल 2026 में यह ऐप (जो अब Zomato का हिस्सा है) अच्छी कमाई करने का एक बहुत ही शानदार जरिया बन गया है।

जी हाँ! आप इसमें Delivery Boy बनकर, Referral प्रोग्राम से, या अपना Franchise खोलकर बहुत अच्छे पैसे कमा सकते हैं। इसके अलावा भी कमाई के कई आसान तरीके हैं।

आपके भरोसे के लिए बता दूँ कि Blinkit की Official वेबसाइट के अनुसार एक मेहनती डिलीवरी पार्टनर महीने के ₹50,000 तक कमा सकता है। लेकिन यह आपकी मेहनत और काम के घंटों पर निर्भर करता है।

आज इस पोस्ट में हम Blinkit से पैसे कमाने के इन सभी एकदम असली तरीकों के बारे में अच्छे से जानेंगे। अगर आप भी सही तरीके से पैसे कमाना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें। चलिए शुरू करते हैं! 

Table of Contents

Blinkit क्या है?

Blinkit एक तेज डिलीवरी वाला प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर को खाने-पीने की सामान 10 से 20 मिनट के अंदर पहुंचाता है, जिसके कारण इसको फटाफट ग्रोसरी डिलीवरी के नाम से भी जाना जाता है। पहले इसका नाम Grofers था लेकिन अब blinkit कर दिया गया है। 

Blinkit में खाने की सभी सामान जैसे – फल, सब्ज़ियां, दूध, स्नैक्स, पर्सनल केयर आदि मिलता है। जिसको आप बहुत आसानी मंगवा सकते हैं। हालांकि Blinkit केवल सहारों में चलता है लेकिन कुछ समय में गांव में भी Blinkit चलने लगेगा, जिससे गांव वाले भी Blinkit से कोई भी सामना मंगवा पायेगें। 

Blinkit App Overview

App NameBlinkit (Zomato द्वारा अधिग्रहित)
CategoryQuick Commerce / Grocery
Size~35MB (डिवाइस के अनुसार अलग-अलग)
Rating4.6 Star
Review2.5 Millions+
FounderAlbinder Dhindsa
Launch Dateदिसंबर 2013
Installation5Cr+ (Play Store पर)

Blinkit App कैसे डाउनलोड करें?

Blinkit से पैसा कमाने के लिए पहले आपको Blinkit App को डाउनलोड करना होगा जिसके बाद ही आप Blinkit से पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं जिसके लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर को खोलें और उसमे Blinkit लिखकर सर्च करें। 
  • फिर सबसे ऊपर ही आपको Blinkit App दिख जायेगा उसमे आप Install बटन पर क्लिक करें। 
  • क्लिक करते ही कुछ समय में Blinkit App आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जायेगा। 

Blinkit App में रजिस्टर कैसे करें?

Blinkit App को डाउनलोड करने के बाद इसमें रजिस्टर करके अकाउंट बनाना Sign Up करना होता है जिसके लिए आप इन स्टेप को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप Blinkit App को खोलें। 
  • फिर आपको मोबाइल नंबर डालने का ऑप्शन दिखेगा उसमे अपना मोबाइल नंबर डालें। 
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा उसको डालकर वेरीफाई करें। 
  • फिर आपको अपना Name, Address, Location आदि डालना होगा जिसके बाद Blinkit में आपका अकाउंट बन जायेगा। 

Blinkit App की विशेषताएँ

  • Blinkit में आप अपनी एरिया का चुनाव करके 10 मिनट में कोई भी खाने की सामान मंगवा सकते हैं। 
  • Blinkit का ऐप और वेबसाइट दोनों है जिससे आप चाहे उससे ऑर्डर कर सकते हैं। 
  • Blinkit में हजारो सामान मिलती है जो आपकी चाहिए उसको मंगवा सकते हैं। 
  • इसमें आप बहुत आसानी से पेमेंट भी कर सकते हैं अगर Google Pay, Phonepe, Paytm आदि का उपयोग करते होंगे तो। 
  • इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें आपको अच्छा प्रोडक्ट और कम समय में मिल जाता है। 

Blinkit कैसे काम करता है?

Blinkit Dark Store के अनुसार काम करता है, जो की छोटे-छोटे गोदाम होते हैं रोजमर्रा की सभी समाने होती हैं। इसमें प्रोडक्ट डिलीवर करने का पूरा प्रोसेस मोबाइल ऐप, GPS के माध्यम से होता है, जब कोई ब्यक्ति कोई प्रोडक्ट ऑर्डर करता है तो उसके नजदीकी Dark Store से प्रोडक्ट पैक होकर डिलीवर पार्टनर को असाइन होता है। 

फिर वो 10 से 20 मिनट के अंदर प्रोडक्ट को उस ब्यक्ति तक पंहुचा देते हैं जो उसको आर्डर किया होता है। Blinkit डेटा एनालिटिक्स और लोकेशन-बेस्ड नेटवर्क पर काम करता है जिसके कारण कोई प्रोडक्ट बहुत तेजी से अपने यूजर तक पहुँचता है। इसी कारण लोग Blinkit का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। 

Blinkit से पैसे कैसे कमाएं?

Blinkit के बारे में इतना कुछ जानने के बाद चलिए अब Blinkit से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में जानते हैं इसमें मैं Blinkit से पैसे कमाने के 5 पांच तरीकों के बारे में बताया हूँ। उसमे से जो तरीका आपको अच्छा लगता है उस तरीके से पैसा कमा सकते हैं। 

Blinkit Se Paise Kamane Ka Tarikaपैसे कैसे मिलेंगे?
1. Blinkit Delivery Boy बनकरBlinkit के प्रोडक्ट डिलीवरी करके पैसे कमाएं। दिनभर में ₹800 से ₹1200 तक कमाई। पेट्रोल सपोर्ट भी मिलता है। आवश्यक: आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस।
2. Blinkit Referral Programअपने दोस्तों को रेफर करें। उनका Blinkit ऐप डाउनलोड और आर्डर करने पर पैसे कमाएं। रेफरल राशि सीधे आपके वॉलेट में जुड़ती है।
3. Blinkit Dark Store खोलकरBlinkit की Franchise खोलें और Dark Store से प्रोडक्ट सप्लाई करें। प्रत्येक ऑर्डर पर कमाई। शुरू में निवेश और सही लोकेशन जरूरी।
4. Affiliate MarketingBlinkit के एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़ें और सोशल मीडिया पर प्रोडक्ट प्रमोट करें। प्रत्येक सेल पर 5-10% कमीशन कमाएं।
5. Blinkit में नौकरी करकेBlinkit में जॉब करें। कंप्यूटर और इंटरनेट स्किल के जरिए आवेदन करें और सैलरी के रूप में पैसा कमाएं।

#1 – Blinkit Delivery Boy बनकर पैसे कमाएं

Blinkit से आप Delivery Boy बनाकर भी पैसा कमा सकते हैं। जैसा की आपको तो पता ही है, की Blinkit के माध्यम से किसी भी खाने-पीने की सामान को मिनटों में मंगाया जा सकता है। लेकिन उन सभी सामानो को डिलीवरी बॉय द्वारा यूजर तक पहुंचाया जाता है जिनको प्रोडक्ट डिलीवर करने के अनुसार पैसे मिलते हैं। 

जितना ज्यादा प्रोडक्ट डिलीवर करेंगे उतना ही ज्यादा पैसे मिलेंगे और साथ में Tip भी मिल सकती है। अगर आप Blinkit में पूरा दिन प्रोडक्ट पहुंचाने का काम करते हैं, तो ₹800 से ₹1200 बहुत ही आराम से कमा सकते हैं साथ में आपको Fule सपोर्ट भी मिलता है। 

जिससे आपको अपने बाइक में पेट्रोल भराने की चिंता नहीं होती है। इसके लिए पहले आपको Blinkit में Delivery Partner Program के आवेदन करना होगा जिसके लिए आपको कुछ Documents जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राईवरिंग लाइसेंस आदि देने की जरूरत होती है। 

#2 – Blinkit Referral Program से पैसे कमाएं

Blinkit में पैसा कमाने के लिए रेफरल प्रोग्राम भी चलाया जाता है जिससे आप अपने दोस्तों को रेफर करके भी पैसे कमा सकते हैं। अगर आप बिना मेहनत किये ही पैसा कमाना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है, Blinkit में अपने दोस्तों को रेफर करके पैसे कमाने के लिए आप Blinkit App को डाउनलोड करें और उसमे रजिस्टर करें। 

जिसके बाद आपको आपका रेफरल लिंक मिलेगा उस लिंक को आप अपने दोस्तों को शेयर करें जब कोई ब्यक्ति आपके रेफरल लिंक के माध्यम से Blinkit App को डाउनलोड करके उसमे रजिस्टर करके कोई सामान आर्डर करता है तो आपको पैसा मिलता है। 

रेफर करने के जितने भी पैसे होते हैं वो आपके वॉलेट में जुड़ जाते हैं फिर बाद में उसको आप बहुत आसानी से UPI के माध्यम से विथड्रॉ कर सकते हैं। 

#3 – Blinkit Dark Store खोलकर पैसे कमाएं

Blinkit Dark Store खोलकर भी आप पैसा कमा सकते हैं, जिसको blinkit की Franchise भी कहते हैं। हालांकि इसके लिए आपको कुछ critearia को पूरा करना होता है, जिसके बाद आप आप Blinkit की Franchise खोलकर पैसा कमा सकते हैं। 

जैसे सही लोकेशन, मिनिमम जगह, इन्वेंटरी मैनेजमेंट का अनुभव और बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर अगर ये सब आपके पास हैं तो Blinkit Dark Store खोलकर पैसा कमा सकते हैं। 

जब आप Dark Store खोल लेंगे तो जब कोई ब्यक्ति blinkit पर कोई सामान आर्डर करेगा तो Blinkit तुरंत आपको आर्डर भेजेगा जिसको पैक करके Delivery Boy को असाइन करना होता है फिर वो उस आर्डर को यूजर तक पहुँचाता है। 

इस प्रकार से सभी ऑर्डर पर आपकी कमाई होती है और साथ में कंपनी से सपोर्ट भी मिलता है जैसे इन्वेंटरी सप्लाई और टेक्निकल गाइडेंस। इसके लिए शुरुवात में आपको थोड़ा बहुत पैसे निवेश करने पड़ सकते हैं। 

#4 – Affiliate Marketing करके Blinkit से पैसे कमाएं

अगर आप एक सोशल मीडिया Influencer हैं तो Blinkit में आप एफिलिएट मार्केटिंग करके भी पैसा कमा सकते हैं जिसके लिए आपको न तो ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है और न तो पैसे निवेश करने की जरूरत है। Blinkit Earnkaro, Cuielinks, या Impact आदि प्लेटफार्म पर एफिलिएट प्रोग्राम ऑफर करता है जिससे आप इसके एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़कर उनके प्रोडक्ट को अपने एफिलिएट लिंक द्वारा बेचकर पैसा कमा सकते हैं। 

प्रत्येक सेल पर आपको 5% से 10% एफिलिएट कमीशन मिलता है यानि जब कोई ब्यक्ति आपके एफिलिएट लिंक द्वारा किसी प्रोडक्ट को खरीदता है तो उस प्रोडक्ट की जितना भी कीमत होती है उसमे से 5 से 10 प्रतिशत आपको मिलता है। 

इसके लिए आप Blinkit के एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़ें और उसके प्रोडक्ट का Affiliate Link Generate करके अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करें जब लोग आपके एफिलिएट लिंक खरीदना शुरू करेंगे तो आपकी कमाई भी शुरू हो जाएगी। 

#5 – Blinkit में नौकरी करके पैसे कमाएं

Blinkit में आप नौकरी करके भी पैसा कमा सकते हैं हालांकि इसके लिए आपको कंप्यूटर कोर्स की जरूरत होती है। क्योंकि इसमें सभी कामो को कंप्यूटर और इंटरनेट के माध्यम से होता है जिससे आप इसमें जॉब के लिए आवेदन करके जॉब करके पैसा कमा सकते हैं। 

इसके लिए आप किसी जॉब पोर्टल जैसे Linkedin या naukari के माध्यम से Blinkit में जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं और नौकरी करके पैसा कमा सकते हैं। 

क्या Blinkit से सच में कमाई होती है?

अगर आप सोच रहे होंगे कि क्या हम सच में Blinkit से पैसा कमा सकते हैं तो Reddit की इस पोस्ट My two days earnings after joining blinkit को विजिट कर सकते हैं। जिसमे एक यूजर ने अपने शुरुवाती 2 दिनों की Blinkit से कमाई का Screenshot शेयर किया है जिसको देखने के बाद आपको भी Trust हो जायेगा।

Blinkit कैसे पॉपुलर हुआ?

Blinkit की शुरुवात 2013 में ही हो गयी थी लेकिन उस समय Blinkit इतना ज्यादा पॉपुलर नहीं था। शुरुवात में इसका नाम Grofers था लेकिन 2021 में इसका नाम बदलकर Blinkit रख दिया गया और 2022 में Zomato ने Blinkit को Acquire कर लिया तभी Blinkit की ग्रोथ बहुत तेजी से हुई। और अभी के समय भारत के दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, जयपुर, इंदौर और कई बड़े शहरों Blinkit की सर्विस दी जाती है। 

Blinkit में Delivery Partner के लिए आवेदन कैसे करें?

इस लेख को यहाँ तक पढ़ने के बाद आपने Blinkit से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में जान लिया है उसी में मैं Delivery Partner के बारे में बताया हूँ। इसको आवेदन करने के लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले आप Blinkit की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या एप्लीकेशन डाउनलोड करके रजिस्टर करें। 
  • फिर उसके बाद Delivery Partner के आवेदन करने के लिए फॉर्म को भरना होगा जहाँ आपको आधार, पैन और अपने वाहन से जुड़ी जानकारी देनी होगी।
  • इतना करने के बाद आप नजदीकी Blinkit Store पर जायें जहाँ आपको Delivery Boy का ड्रेस और बैग जिसके बाद आप डिलीवरी का काम शुरू कर सकते हैं। 

Blinkit Delivery Partner योग्यता

Blinkit Delivery Partnership के लिए आपको कुछ योग्यता हो चाहिए जिसको पूरा करने बाद ही आप Blinkit में Delivery Boy बन सकते हैं। 

  • अगर आप शहर में रहते हैं तो इस काम को कर सकते हैं क्योंकि अभी केवल शहरों में ही blinkit चलता है। 
  • इसके लिए आपके पास एक बाइक और लाइसेंस होना चाहिए। 
  • इसके लिए आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 
  • Blinkit में डिलीवरी बॉय बनने के लिए आपको Blinkit की पूरी जानकारी होनी चाहिए। 
  • इसमें आप सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक काम कर सकते हैं। 

Blinkit से पैसा कमाने के लिए Tips

Blinkit में ज्यादा पैसे कमाने के लिए आपको अपना काम बहुत तेजी से करना होगा। जब भी आपके फोन में ऑर्डर आए, तो उसे जल्दी और सही सलामत ग्राहकों तक पहुँचाने की पूरी कोशिश करें।

त्योहारों और छुट्टी के दिनों में काम जरूर करें। साल 2026 में कंपनी ज्यादा काम होने पर अलग से बोनस देती है। इससे आपकी हर दिन की कमाई बहुत आसानी से दोगुनी हो जाती है।

ग्राहकों से हमेशा अच्छे से बात करें। अगर आप उन्हें प्यार से सामान देते हैं, तो वह खुश होकर अच्छी रेटिंग देते हैं। अच्छी रेटिंग वालों को कंपनी ज्यादा बड़े ऑर्डर देती है।

अपनी गाड़ी और मोबाइल को हमेशा तैयार रखें। गाड़ी में तेल पूरा रखें और मोबाइल की बैटरी भी फुल रखें। इससे रास्ते में कोई दिक्कत नहीं होगी और आप समय पर काम कर पाएंगे।

बारिश और खराब मौसम में भी काम करने की आदत डालें। ऐसे समय में बहुत कम लोग डिलीवरी करते हैं। इसलिए कंपनी आपको हर एक ऑर्डर पहुँचाने का बहुत ज्यादा पैसा देती है।

Blinkit से कमाई की असली कहानी

क्या सच में Blinkit से पैसे कमाए जा सकते हैं? चलिए इंटरनेट पर वायरल हुई एक Real Story के बारे में जानते हैं। यह कहानी यूपी के रहने वाले लड़के की है।

वह लड़का पहले बिल्कुल बेरोजगार था और उसे पैसों की बहुत जरूरत थी। फिर उसने किराए पर एक इलेक्ट्रिक बाइक ली और Blinkit में अपना काम शुरू किया। इससे उसकी कमाई शुरू हुई।

मई 2026 में Zypp कंपनी के मालिक ने इस लड़के का वीडियो बनाया। इस वीडियो में उसने खुशी से बताया कि कैसे उसने सिर्फ अपनी मेहनत से अपनी सारी गरीबी को दूर किया है।

उसने बताया कि अब वह हर दिन काम करके 1,500 रुपये तक आराम से कमा लेता है। इस तरह से महीने में उसकी लगभग 45,000 रुपये की पक्की कमाई हो जाती है।

आप इस एकदम सच्ची घटना को मशहूर न्यूज़ वेबसाइट NDTV की इस रिपोर्ट में खुद पढ़ सकते हैं। यह कहानी हमें सिखाती है कि सच में Blinkit से अच्छे पैसे कमाए जाते हैं।

FAQs – Blinkit Se Paise Kaise Kamaye?

Q1. Blinkit Delivery Boy बनकर कितना पैसा कमा सकते हैं?

अगर आप पूरा दिन काम करते हैं तो Blinkit Delivery Boy बनकर एक दिन का 800 से 1200 बहुत आराम से कमा सकते हैं। 

Q2. Blinkit कितना डिलीवरी चार्ज लेता है?

Blinkit अपने ग्राहक से प्रत्येक ऑर्डर पर 25 रूपया डिलीवरी चार्ज लेता है या अगर दो किलोमीटर से अधिक दुरी हो तो 2.5 रुपये अधिक लगते हैं। 

Q3. क्या Blinkit में डिलीवरी बॉय बनने के लिए अपनी बाइक होना ज़रूरी है?

दोस्तों, अच्छी बात यह है कि अगर आपके पास अपनी बाइक नहीं है, तो भी आप ब्लिंकिट के साथ काम शुरू कर सकते हैं। कई शहरों में ब्लिंकिट ई-साइकिल (E-Cycle) या इलेक्ट्रिक स्कूटर किराए पर लेने की सुविधा भी देता है। बस आपके पास आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। मुझे लगता है कि उन युवाओं के लिए यह बढ़िया मौका है जिनके पास साधन कम हैं पर वे मेहनत करके पैसा कमाना चाहते हैं।

Q4. क्या डिलीवरी के अलावा ब्लिंकिट में कोई और काम करके भी पैसे कमाए जा सकते हैं?

जी हाँ! आप ब्लिंकिट के ‘Dark Stores’ (जहाँ सामान रखा जाता है) में In-store Partner के रूप में काम कर सकते हैं। यहाँ आपका काम ऑर्डर्स को पैक करना और सामान को सही जगह पर रखना होता है। इसमें आपको फिक्स सैलरी के साथ-साथ इंसेंटिव भी मिलता है। आप ही सोचिए, अगर आपको बाहर धूप में घूमना पसंद नहीं है, तो स्टोर के अंदर रहकर पैसे कमाना आपके लिए एक स्मार्ट चॉइस हो सकती है।

इन्हे भी पढें –

 निष्कर्ष – Blinkit से पैसे कैसे कमाएं?

तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं Blinkit से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में बताया हूँ। अगर Blinkit से Passive Income करना चाहते हैं तो एफिलिएट मार्केटिंग आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है जिसमे आप ज्यादा समय तक पैसा कमा सकते हैं। 

मुझे उम्मीद है कि, आपको मेरा यह लेख Blinkit से पैसे कैसे कमाएं जरूरत पसंद आया होगा अगर आपको इस लेख से कुछ सीखने को मिला हो तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें और अगर कुछ पूछना हो कमेंट में पूछ सकते हैं मैं आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करूँगा।

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 4 साल से Make Money Online, Blogging, पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों के बारे में बताता हूँ।

Leave a Comment