Fiverr Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों क्या आपको पता है Fiverr ने अपनी Freelancing & Future of Work Statistics ने इस आर्टिकल में बताया है कि Fiverr पर 2025 में 3.1 million active buyers ने सर्विस खरीदी है और इसकी $430.9 million revenue जिसमे 10% से अधिक Growth हुई है।
और Ai आने के Freelancer तेजी से Order को Deliver कर रहे हैं क्योंकि Ai लोगों का काम बहुत काम से जल्दी हो जाता है। इसलिए आज मैं इस लेख में Fiverr से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी जानकारी देने वाला हूँ।
मतलब इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप Fiverr से पैसा कमाना सीख जायेंगे तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और Fiverr से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में अच्छी तरह से जानते हैं।
Fiverr क्या है?
Fiverr एक Freelancing Platform है जो Clients को Service बेचने और पैसे Receive करने की Facility देता है, जिसमें आप बहुत आसानी से किसी भी Skills को बेचकर Fiverr में ही अपनी Payments को प्राप्त कर सकते हैं।
Fiverr को 2010 में Micha Kaufman और Shai Wininger ने लांच किया था। इसमें किसी भी Service की Price $5 से शुरू होती है।
आज के समय में जितनी भी ऑनलाइन सर्विस हैं, जैसे Graphic Design, Web Development, Video Marketing, Ai Content Creation आदि, सभी Fiverr में सेल की जाती हैं।
जिससे आप Fiverr में अपनी Service बेचकर पैसे कमा सकते हैं। जब आप इसमें किसी भी Client को अच्छी Service बेचते हैं, तो वो आपको अच्छी Rating और Review देते हैं।
जिससे आपकी Gig की Ranking Improve होती है और सर्च में Gig अच्छा Performance करेगी, जिससे आपको ज्यादा Orders मिलेंगे और आपकी Service Sell होगी।
| Name | Fiverr |
| Founder | Micha Kaufman,Shai Wininger |
| Launch | 2010 |
| CEO | Micha Kaufman |
| Earning Type | Freelance Work |
Fiverr कैसे काम करता है?
Fiverr में सर्विस बेचने वाले और सर्विस खरीदने वाले दोनों प्रकार के व्यक्ति साइन अप करते हैं और अपना बैंक या PayPal अकाउंट ऐड करते हैं।
जिससे सेलर अपनी सर्विस को बेचने के बाद पेमेंट अपनी बैंक या PayPal में पैसे रिसीव करते हैं और buyer बैंक या PayPal के माध्यम से पेमेंट करते हैं। Fiverr में किसी भी सर्विस को बेचने के लिए गिग बनाया जाता है।
जिसमें अपनी स्किल्स के बारे में डिटेल्स में बताया जाता है और उससे रिलेटेड कुछ इमेजेस और डॉक्यूमेंट्स सबमिट किए जाते हैं।
जिसके बाद सेलर का पोर्टफोलियो तैयार होता है। फिर उसके बाद जब किसी क्लाइंट को सर्विस की जरूरत होती है, वो Fiverr में सर्च करता है। जैसे अगर उसको ग्राफिक डिजाइन की जरूरत होगी, तो ग्राफिक डिजाइनर लिखकर सर्च करेगा और कंटेंट राइटर की जरूरत होगी तो कंटेंट राइटर लिखकर सर्च करेगा।
तो जब सर्च में आपकी गिग रैंक करती है, तो क्लाइंट आपकी गिग के माध्यम से आपकी सर्विस के बारे में जानता है। अगर उनको आपकी सर्विस अच्छी लगती है, तो वो आपसे सर्विस खरीदते हैं।
और उस सर्विस का जो पैसा होगा, वो आपके Fiverr अकाउंट में ऐड हो जाएगा और जब उसमें $100 हो जाएंगे, तब उसको आप बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।
Fiverr Se Paise Kaise Kamaye?
अब चलिए फाइवर से पैसे कैसे कमाते हैं, इसके बारे में जानते हैं। तो मैं आपको तीन तरीकों के बारे में बताता हूँ, जिससे आप Fiverr से पैसे कमा सकते हैं। चलिए इन सभी तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
| Fiverr Se Paise Kamane Ke Tarike | सम्भावित कमाई |
|---|---|
| Service बेचकर | Unlimited |
| Refer & Earn | $100 |
| Service खरीदकर | Unlimited |
#1 – Service बेचकर Fiverr से पैसे कमाएं

सबसे पहले, आप Fiverr में सेवा बेचकर पैसे कमा सकते हैं, जैसा कि मैंने आपको पहले ही बता दिया है। Fiverr में Content Writing, Video Marketing, Data Entry, Logo Design आदि।
कई प्रकार की सेवाएँ बेची जाती हैं, तो अगर आपको कोई भी ऑनलाइन Skills आती हैं, जिससे आप उस सेवा को बेचकर पैसे कमा सकते हैं।
तो आप Fiverr पर उस Service से Related Gig बनाएं, अपनी सेवा का प्राइस रखें और उसे बेचें। जब कोई Buyer आपकी सेवा को खरीदता है, तो आप जितना Price रखेंगे, वो आपको पेमेंट करेगा, जिसे आप अपने बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं। इस प्रकार से आप Fiverr में सेवा बेचकर पैसे कमा सकते हैं।
#2 – Refer And Earn के जरिए Fiverr से पैसे कमाएं

अब इसके बाद Fiverr में Refer & Earn का फीचर होता है जिससे आप अपने दोस्तों को रेफर करके पैसे कमा सकते हैं। तो इसके लिए आप Fiverr में साइन अप करें।
फिर उसके बाद Account वाले सेक्शन में जाएं और Refer & Earn वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर वहां से आप किसी को भी अपना रेफर लिंक भेज सकते हैं।
और जब कोई आपके रेफर लिंक से Fiverr में साइन अप करता है, तो आपको $100 मिलते हैं, लेकिन वो पैसे आपको तुरंत नहीं मिलते हैं। जिसको आप Refer करते हैं, जब वो कोई Service बेचता है, तब आपको पैसे मिलते हैं।
#3 – Service लेकर Fiverr से पैसे कमाएं
Service लेकर भी आप Fiverr में पैसे कमा सकते हैं। जैसे मान लीजिए, आप किसी भी कंपनी में Content Writing का काम करते हैं, जिसमें आप 1000 Words का 500 रुपये लेते हैं।
तो अगर आप Fiverr पर किसी ऐसे Seller को ढूंढ लेते हैं जो 1000 Words का आर्टिकल 200 रुपये में ही लिख देता हो, तो ऐसे में आप उस Seller से Service लेकर अपनी कंपनी में 500 रुपये में देते हैं।
तो आपका 300 रुपये का फायदा होता है। इस प्रकार से आप Fiverr में Service लेकर भी पैसे कमा सकते हैं, जिसमें आपको कोई भी काम करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
इन्हे भी पढें –
- ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं
- ऑनलाइन मोबाइल से पैसे कैसे कमाएं
- घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं
- Cashkaro App से पैसे कैसे कमाएं
- Dropshipping से पैसे कैसे कमाएं
- वीडियो देखकर पैसे कैसे कमाएं
- Logo बनाकर पैसे कैसे कमाएं
- रोज 500 रुपये कैसे कमाएं
- Clickbank से पैसे कैसे कमाएं
- Dream11 App से पैसे कैसे कमाएं
- MStock App से पैसे कैसे कमाएं
- Facebook से पैसे कैसे कमाएं
- ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं
- Public App Se Paise Kaise Kamaye
- Loco App से पैसे कैसे कमाएं
- Binomo App से पैसे कैसे कमाएं
- Rupiyo App से पैसे कैसे कमाएं
- Jar App से पैसे कैसे कमाएं
- गूगल से पैसे कैसे कमाएं
- Paytm से पैसे कैसे कमाएं
- Rush App से पैसे कैसे कमाएं
Fiverr से पैसे कमाना शुरू कैसे करें?
अब इसके बाद चलिए फाइवर से पैसे कमाना शुरू कैसे करें, इसके बारे में आसान Steps से जानते हैं। नीचे मैं आपको कुछ Steps बताता हूँ, जिनको फॉलो करके बहुत आसानी से Fiverr से पैसे कमा सकते हैं।
Step#1 – Low Competition Skills Find करें
Fiverr से लोग लाखों रुपये कमा रहे हैं, जिसके कारण Fiverr में Sellers बहुत ज्यादा हो गए हैं। जब कोई नया व्यक्ति Fiverr पर अपनी Gig बनाता है, तो उसकी Gig जल्दी रैंक नहीं करती है।
क्योंकि सभी Services में Competition बहुत ज्यादा बढ़ गया है, अगर आप किसी ऐसी Service को बेचने के लिए Gig बना देते हैं, तो आपकी Gig रैंक नहीं करती है।
इसलिए सबसे पहले आप Fiverr पर कोई ऐसी Skills खोजें जिसमें Competition बहुत कम हो, क्योंकि जब किसी भी Skills में Competition कम रहता है, तो उससे संबंधित Gig बहुत जल्दी रैंक करती है। इससे Orders भी मिलने लगते हैं और Services भी Sell होने लगती हैं।
Step#2 – Skills सीखें
अब आपने जो भी Low Competitive Skills खोजी हैं, उन्हें सीखें क्योंकि Fiverr में अब पैसा कमाना आसान नहीं है जितना पहले था। तो इसके लिए आप Low Competition वाली स्किल सीखें।
और अगर आपको वह स्किल पहले से आती है, तो वह आपके लिए और बेहतर है। अन्यथा, आप YouTube या Online Course के माध्यम से किसी भी स्किल सीख सकते हैं।
Step#3 – Fiverr में Sign Up करें
अब इसके बाद आप Fiverr में Sign Up करें। जब आप Fiverr में अकाउंट बना लेते हैं, तो आपको Gig Create करने का भी ऑप्शन मिलता है।
कुछ लोगों को Fiverr में अकाउंट कैसे बनाएं या साइन अप कैसे करें, इसके बारे में पता नहीं होता है। तो इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें…

- सबसे पहले आप Fiverr की Official Website पर जाएँ।
- अब इसके बाद आपको ऊपर Right Side में Join का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- फिर उसके बाद इसमें Sign Up करने के लिए Email, Google Account, Facebook आदि ऑप्शन दिखाई देंगे।
- तो जिससे आप Sign Up करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें। अगर आप Google वाले ऑप्शन पर क्लिक करते हैं, तो जितनी भी Gmail होती हैं, वो सब दिखाई देती हैं। जिससे आप Sign Up करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
- अब इसके बाद Continue बटन पर क्लिक करें और अपनी Profile Complete करें, जिसके बाद Fiverr पर आपका अकाउंट बन जाएगा।
Step#4 – Gig Create करें
अब आप Fiverr में Gig बनाएं। Gig बनाने के बाद, आपका Fiverr पर Portfolio बन जाएगा, जहाँ से Clients आपके Service खरीदेंगे।
- सबसे पहले आप Fiverr में Selling वाले ऑप्शन पर क्लिक करें, जिसके बाद आप Selling वाले Section में चले जाएंगे।
- अब इसके बाद आप Create Gig वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब इसके बाद Overview का Section दिखेगा, जिसमें Title, Category, Search Tag आदि को भरने के बाद Save & Continue वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब इसके बाद आप Price वाले सेक्शन में चले जाएंगे, जिसमें आप अपनी Service का Price Set करें।
- अब इसके बाद Description वाले सेक्शन में आप अपनी सर्विस की सभी Details भरें।
- अब इसके बाद आप Requirement में अपने Skills का Resume Submit कर सकते हैं।
- अब इसके बाद आप Gallery वाले ऑप्शन पर क्लिक करें, जिसमें आपको अपनी Gig की Feature Image Add करनी होगी।
- अब इसके बाद आपको US English Test देना होगा, जिसे पास करने के बाद आप अपनी Gig को Publish कर सकते हैं।
Step#5 – Order लें
अब इसके बाद आप Fiverr से पैसे कमाने के लिए अपनी Service के लिए Order लें जब भी कोई Client आपको सर्विस के लिए Order करता है।
तो आप उसे अच्छी Service दें जिससे क्लाइंट को आपकी सर्विस पसंद आए और वह आपको अच्छी Rating और Positive Review दे, जिससे आपकी Gig पॉपुलर होगी।
Step#6 – Payment लें
अब इसके बाद आप पेमेंट लें। जिस क्लाइंट को आप सर्विस बेचेंगे, उससे आप पेमेंट करने के लिए बोलें। जैसे ही वो आपको पेमेंट करेगा, तभी उसकी आपकी सर्विस सेल हो जाएगी।
Fiverr पर जो भी पेमेंट आएगा, वो आपके Fiverr अकाउंट में मिलेगी। फिर उसके बाद जब यह $100 हो जाता है, तो आप इसे अपने बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।
Fiverr से पैसे कैसे निकाले?
Fiverr में Income कैसे करें इसके बारे में आप जान चुके हैं, तो चलिए अब Fiverr से अपने कमाए हुए पैसे को कैसे निकालते हैं, इसके बारे में जानते हैं। तो इसके लिए आप नीचे इन स्टेप को फॉलो करें…
- सबसे पहले आप Fiverr को खोलें और Selling Account में जाएँ।
- अब इसके बाद आप अपनी Profile वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब Fiverr में आपके जितने भी पैसे होंगे, वो सब दिखेंगे।
- फिर उसके बाद आप Withdraw वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर उसके बाद आप सभी Details को भरकर Amount डालकर Withdraw वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर 7 दिन के अंदर आपके पैसे बैंक में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
Fiverr की विशेषताएं
अब चलिए Fiverr की कुछ विशेषताओं के बारे में जानते हैं जो इस प्रकार हैं…
- जो Skills आपको आती हैं, उस Skills के अनुसार आप Service बेचकर पैसे कमा सकते हैं।
- इसमें आप अपने टाइम के अनुसार Order ले सकते हैं और Service बेच सकते हैं।
- इसमें Review और Rating का भी ऑप्शन होता है, जो आपके Order लाने में मदद करता है।
- इसमें आप जितना चाहे उतना Service बेच सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।
- इसमें आप अपनी Service के अनुसार Price रख सकते हैं।
Fiverr Earning Real Case Study
दोस्तों अगर आप सच में Fiverr से पैसा कमाना चाहते हैं तो मैं आपको एक Real Case Study शेयर कर रहा हूँ, जिसको आपको एक बार जरूर पढ़ना चाहिए जिसको पढ़ने के बाद आपको भरोसा हो जायेगा की हां सच में Fiverr से पैसे कमाए जा सकते हैं।
और उसके लिए कौन सी Strategy काम करती है इसके बारे में भी जान जायेंगे यही वो पोस्ट है How I got 15 Lakh/month on Fiverr in 1 year जिसको आपको एक बार जरूर पढ़ना चाहिए।
Best Low Competition Fiverr Skills 2024
अब चलिए Fiverr के कुछ बेस्ट Low Competition Skills के बारे में जानते हैं, जिसमें आप 2026 में अपनी Gig को रैंक करा सकते हैं, जिससे आपको Order भी मिलेंगे और आपकी Service बिकेगी।
- Content Writing
- Youtube SEO
- Facebook Ads
- Google Ads
- Thumbnail Design
- Gig Creation
Fiverr पर सफलता पाने के लिए Pro Tips
Fiverr से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में तो आपने सिख लिया तो चलिए अब मैं आपको Fiverr से पैसा कमाने के किये कुछ बेहतरीन Tips बताता हूँ, जिसको फॉलो करके आप जल्दी ही Fiverr से कमाई शुरू कर सकते हैं और एक सफल Freelancer बन सकते हैं।
- अपनी Profile में साफ-सुथी Photo, सही Description और अपने Skills की जानकारी लिखें।
- Gig का Title ऐसा हो जो Client का ध्यान खींचे, जैसे “Professional Logo Design in 24 Hours।”
- Gig Title और Description में सही Keyword डालने से आपका Gig जल्दी Search में आता है।
- अपने पुराने काम के Example या Portfolio जरूर जोड़ें ताकि Client को आप पर भरोसा हो।
- हमेशा विनम्र भाषा में बात करें और Time पर Reply दें।
- जितना वादा करें उतना ही काम समय पर पूरा करें, इससे Fiverr पर आपकी Rating बढ़ती है।
- Client को खुश रखकर Positive Reviews पाने की कोशिश करें।
Fiverr पर सफलता पाने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन अगर आप लगातार मेहनत करते रहें और ऊपर दिए गए Tips अपनाएं, तो जल्द ही आप अच्छे Client और Income दोनों पा सकते हैं। Fiverr पर हर छोटे कदम से आपकी Professional Growth बढ़ती है।
Fiverr के फायदे और नुकसान
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ, कि Fiverr के कुछ फायदे और नुकसान भी हैं जिसके बारे आपको जरूर जानना चाहिए।
Fiverr के फायदे
- बिना किसी Office या Company में जाए, आप घर से काम कर सकते हैं।
- Fiverr पर Account बनाना बिल्कुल Free है, कोई Extra Charge नहीं देना पड़ता।
- यहाँ दुनिया भर के लोगों से काम मिलने का मौका मिलता है, जिससे Experience और Income दोनों बढ़ते हैं।
- जितनी अच्छी आपकी Skill होगी, उतनी ज़्यादा कमाई होगी।
- आप अपने Time के हिसाब से काम कर सकते हैं, कोई Fixed Schedule नहीं होता।
Fiverr के नुकसान
- यहाँ लाखों Freelancers काम करते हैं, इसलिए नए लोगों को शुरुआत में काम मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
- Fiverr हर Payment पर कुछ Percent Commission काटता है।
- कई बार Clients Reply करने में देर करते हैं, जिससे Time Waste होता है।
- कुछ लोग Scam भी कर सकते हैं, इसलिए हमेशा Profile और Review देखकर ही Deal करें।
Fiverr एक शानदार Platform है उन लोगों के लिए जो अपनी Skill से Online पैसे कमाना चाहते हैं। लेकिन Success पाने के लिए आपको Patience, Hard Work और Consistency की जरूरत होती है।
अगर आप Regular Practice करते हैं और अच्छी Quality का काम देते हैं, तो Fiverr से बढ़िया Income कमाना बिल्कुल संभव है।
FAQs – Fiverr से पैसे कैसे कमाएं?
Q1. Fiverr पर शुरुआती पैसे कैसे कमाते हैं?
Fiverr एक freelancing प्लेटफॉर्म है जिसमें आप अपनी सेवा को बेचकर पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आप Fiverr पर गिग बनाएं, जहाँ से आपको ऑर्डर आने शुरू हो जाएंगे और आपकी कमाई होने लगेगी।
Q2. Fiverr पर लोग कितना कमाते हैं?
Fiverr में आप जितना चाहें उतना पैसा कमा सकते हैं, वो आपकी Service पर निर्भर करता है। जितना ज्यादा आपकी Service बिकेगी, उतना ज्यादा आपकी कमाई होगी।
Q3. Fiverr पर अपना पहला ऑर्डर जल्दी कैसे पाएं?
दोस्तों, पहला ऑर्डर पाना सबसे बड़ी चुनौती होती है। इसके लिए मेरी राय है कि आप Low Competition Keywords पर अपना गिग (Gig) बनाएं। शुरुआत में अपनी प्रोफाइल पर एक प्रोफेशनल वीडियो और शानदार थंबनेल जरूर लगाएं। साथ ही, 2026 के नए एल्गोरिथम के हिसाब से अगर आप Active रहते हैं और तेजी से रिप्लाई करते हैं, तो आपके गिग के रैंक होने के चांस बढ़ जाते हैं।
Q4. बिना किसी खास स्किल के Fiverr से पैसे कैसे कमाएं?
अगर आपके पास कोई बड़ी स्किल नहीं है, तो भी आप परेशान न हों। आप Background Removal, Data Entry, File Conversion या AI Content Editing जैसी आसान सेवाएं दे सकते हैं। आजकल AI टूल्स की मदद से ये काम मिनटों में हो जाते हैं। मुझे लगता है कि बस आपको इन टूल्स को सही से इस्तेमाल करना आना चाहिए, जिसे आप यूट्यूब से फ्री में सीख सकते हैं।
Q5. Fiverr हमारी कमाई में से कितना कमीशन काटता है?
यह जानना बहुत जरूरी है कि Fiverr एक फ्री प्लेटफॉर्म नहीं है। यह आपकी हर कमाई (टिप समेत) पर 20% का कमीशन काटता है। यानी अगर आप $100 का काम करते हैं, तो $80 आपके पास आएंगे और $20 प्लेटफॉर्म की फीस होगी। 2026 में भी यह नियम लागू है, ताकि वे आपको एक सुरक्षित मार्केटप्लेस और पेमेंट सिक्योरिटी दे सकें।
Q6. Fiverr से कमाए हुए पैसे भारत में बैंक अकाउंट में कैसे लें?
Fiverr से पैसे निकालने के लिए सबसे पॉपुलर तरीके Payoneer और PayPal हैं। मेरी सलाह है कि आप Payoneer का इस्तेमाल करें क्योंकि इसमें करेंसी Exchange Rates बेहतर मिलते हैं और पैसा सीधे आपके भारतीय बैंक अकाउंट में आ जाता है। PayPal थोड़ा महंगा पड़ता है लेकिन छोटे अमाउंट्स के लिए यह काफी आसान और फास्ट है।
Q7. क्या 2026 में Fiverr पर काम करना सुरक्षित है?
जी हाँ, बिल्कुल! Fiverr दुनिया के सबसे भरोसेमंद फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि जब कोई क्लाइंट आपको ऑर्डर देता है, तो पैसा पहले ही Fiverr के पास जमा हो जाता है। काम पूरा होने के बाद पैसा आपके वॉलेट में आ जाता है, जिससे पेमेंट डूबने का खतरा खत्म हो जाता है। बस ध्यान रहे कि कभी भी क्लाइंट से प्लेटफॉर्म के बाहर (Outside) पेमेंट न लें, वरना आपकी प्रोफाइल बैन हो सकती है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं आपको Fiverr के जरिये फ्रीलांसिंग करके पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में बताया हूँ। मुझे पूरा भरोसा है इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप Fiverr से पैसा कमाना सिख गए होंगे।
अगर आपको और भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह लेख Fiverr Se Paise Kaise Kamaye पसंद आया हो तो इसे अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।
