इंटरनेट पर Fiverr से पैसे कैसे कमाएं सर्च करते ही हज़ारों ऐसे आर्टिकल्स मिल जाते हैं जो दावा करते हैं कि बिना किसी स्किल के पहले ही दिन से पैसे कमाएं। लेकिन सालों से फ्रीलांसिंग इंडस्ट्री में काम करने के अनुभव के साथ मैं आपको एक कड़वा सच बता दूँ कि ऐसा बिल्कुल नहीं होता है।
साल 2026 में Fiverr का सिस्टम और नियम काफी बदल चुके हैं। अब यहाँ टिकने के लिए शॉर्टकट नहीं, बल्कि स्मार्ट स्ट्रेटेजी और रियल स्किल्स की ज़रूरत होती है। इस पूरी गाइड में मैं आपको कोई हवा-हवाई बातें नहीं बल्कि अपना फर्स्ट-हैंड एक्सपीरियंस बताने वाला हूँ।
इस आर्टिकल में हम सिर्फ अकाउंट बनाने की बेसिक बातें नहीं करेंगे। मैं आपको Fiverr के नए और सख्त नियम (जैसे Identity Verification), बिना पोर्टफोलियो के $5,000 कमाने वाली एक रियल केस स्टडी, और उन गलतियों के बारे में बताऊंगा जिससे नए लोगों के अकाउंट ब्लॉक हो जाते हैं। अगर आप सच में फ्रीलांसिंग में करियर बनाना चाहते हैं, तो चलिए एकदम बेसिक से शुरू करते हैं।
Fiverr क्या है?
Fiverr एक फ्रीलांसिंग वेबसाइट है जहाँ फ्रीलांसर अपना प्रोजेक्ट भेजते हैं और क्लाइंट उस प्रोजेक्ट को खरीदते हैं। मुझे Fiverr के सबसे अच्छी बात यह लगाती है कि यहाँ पैसे लेन-देन का कोई भी रिस्क नहीं होता है क्योंकि Buyer पहले पेमेंट कर देते हैं जो Fiverr अपने पास रखता है। और जब फ्रीलांसर प्रोजेक्ट पूरा करके क्लाइंट देते हैं तभी पैसा Seller यानि फ्रीलांसर के अकाउंट में जुड़ता है।
यहाँ आप SEO, Web Design, Data Analysis, etc कोई भी स्किल के जरिये पैसा कमा सकते हैं बसर्ते आपको वो स्किल अच्छे से आनी चाहिए।
Fiverr से पैसे कमाने के लिए क्या चाहिए?
दोस्तों अगर आप सोच रहे की Fiverr के जरिये Freelancing करके आपको बहुत बढ़िया सेटअप या बहुत ज्यादा Investmest की जरूरत होती है तो ऐसी कोई बात नहीं है बस आपको कोई स्किल आनी चाहिए और काम करने के लिए लैपटॉप या कंप्यूटर और इंटरनेट की जरूरत होती है।
अगर आप कोई ऐसी स्किल सीखें जिसको मोबाइल से भी आसानी से किया जा सकता है तो ऐसे में आपको कंप्यूटर में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती है मोबाइल से ही आप अपने काम को पूरा कर सकते हैं।
Fiverr पर Account और Gig कैसे बनाएं?
दोस्तों मैं आपको पहले बता देता हूँ Fiverr से पैसा कमाने के लिए आपको पहले इसमें Gig बनानी होती है जो आपका पोर्टफोलियो होता है इसी को देखकर क्लाइंट आप से संपर्क करते हैं लेकिन Gig बनाने के लिए पहले इसमें Sign Up करना होता है तो इसके लिए निचे इन स्टेप को फॉलो करो:
Step#1 – सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर पर इंटरनेट चालू करो और गूगल खोलो। वहाँ आपको Fiverr लिखकर सर्च करना है। फिर जो भी पहली वेबसाइट आएगी, उसे झट से खोल लो।
Step#2 – अब वेबसाइट पर आपको Join का एक बटन दिखेगा आप सीधे उस पर क्लिक कर दो। फिर यहाँ आप Continue with Google वाला विकल्प चुनना क्योंकि यह बहुत आसान तरीका है फिर अब आप बस अपनी जीमेल आईडी चुनो।

Step#3 – अब आपको अपना एक बढ़िया सा यूजरनेम बनाना होगा और अपना नाम लिखकर Create my account पर क्लिक कर दोजिसके बाद Fiverr में आपका अकाउंट बन जायेगा पर रुको, अभी पूरी प्रोफाइल सेट करना बाकी है।

Step#4 – इसके बाद स्क्रीन पर आपसे पूछा जाएगा कि आप यहाँ क्यों आए हो कहने का मतलब है कि Fiverr क्यों Join करना चाहते हैं। हमें तो काम करके पैसे कमाने हैं। इसलिए आप I am a freelancer वाले ऑप्शन पर क्लिक करना और Next दबाना।

Step#5 – अब प्रोफाइल बनाने का पेज खुलेगा। यहाँ आपको अपनी एक अच्छी सी फोटो लगानी है। अपना असली नाम लिखना है जो भाषाएँ आपको अच्छे से आती हैं, जैसे हिंदी या इंग्लिश, उन्हें भी यहाँ जोड़ लो। एक जरूरी बात जब मैं अपनी इमेज लगा रहा था तो वो इमेज सपोर्ट नहीं कर रही थी तो हो सकता है ये प्रॉब्लम आपको भी आये तो ऐसे में आप केवल अपनी बिना इमेज लगाए ही Next कर सकते हैं फिर बात प्रोफाइल सेक्शन में जाकर Edit Profile पर क्लिक करके अपनी अपनी प्रोफाइल इमेज लगा सकते हैं मैं भी इसी तरह लगाया था अपनी इमेज।

Step#6 – अब आपको अपने बारे में सब कुछ बताना है। जो काम आपको अच्छे से आता है, उसकी पूरी जानकारी दो। अपनी सारी Skills इसमें डाल दो। इससे काम देने वाले लोग आपको आसानी से ढूढ़ लेंगे।

Step#7 – इतना करने के बाद अब आपका अकाउंट एकदम तैयार हो चुका है। आप अपना मनपसंद काम शुरू कर सकते हो हलाकि कमाए हुए पैसों को निकालने के लिए आपको बस PayPal जोड़ना होगा इसके अलावा भी बहुत से ऑप्शन होते हैं अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं।
इतना करने के बाद आप अपनी प्रोफाइल को Public View करके जरूरत देखें जैसे निचे मेरा स्क्रीनशॉट देख सकते हैं इससे आपको पता चलेगा की लोगों को आपकी प्रोफाइल कैसी दिखेगी।

Fiverr पर Gig कैसे बनायें?
ऊपर मैं आप लोगों को बता चूका हूँ की Fiverr पर Account यानि Sign Up कैसे करते हैं लेकिन आपको याद होगा मैं आपको पहले ही बता चूका हूँ कि Fiverr पर Gig बनाने के बाद आपको काम मिलाना शुरू होता है क्योंकि वही आपका पोर्टफोलियो होता है जिसको देखकर क्लाइंट आपसे संपर्क करते हैं। तो Gig बनाने के लिए निचे इन स्टेप को फॉलो करें:
Step#1 – अपना Seller अकाउंट चालू करें
मैं आपको सबसे आसान तरीका बताता हूँ। पहले अपना Fiverr अकाउंट खोलो। स्क्रीन पर ऊपर आपको Switch to Selling का बटन दिखेगा। बस उस पर क्लिक कर दो। अब आप काम देने वाले नहीं बल्कि काम करने वाले बन गए हो। अपनी प्रोफाइल में जाओ। वहाँ Gigs वाले ऑप्शन पर जाकर Create a New Gig बटन को दबा दो।
Step#2 – Gig का Title और सही Category चुनें
यहाँ आपको को बताना है कि आप क्या काम करोगे जैसे ऊपर स्क्रीनशॉट में देख लोग आप मैं Website Design करता हूँ तो मैं “Website Desinger” लिखा हूँ इसके बाद उसी काम से जुड़ी सही Category चुन लो। जैसे Graphics & Design वाली कैटेगरी। लोग जो लिखकर आपको खोजेंगे, वो Search Tags भी ज़रूर डालना।

Step#3 – काम का Price और Package सेट करें
अब बारी आती है पैसों की। आप अपने काम के तीन Package बना सकते हो। वो हैं Basic, Standard और Premium। मैं सलाह दूँगा कि शुरू में अपनी कीमत थोड़ी कम रखो। जैसे 10 या 20 डॉलर। आप यह भी पक्का कर दो कि आप काम पूरा करने में कितने दिन लोगे। बस एक बात याद रखना, किसी दूसरे इंसान की पूरी नकल मत करना।

Step#4 – अपने काम का Description लिखें
इस जगह आपको अपने काम के बारे में अच्छे से बताना है। आप इसके लिए ChatGPT की मदद आराम से ले सकते हो। उसे बता दो कि आप क्या सर्विस दे रहे हो। वो आपको एक बढ़िया Description लिखकर दे देगा। जो शब्द आपको बहुत ज़रूरी लगें उन्हें Bold या हाईलाइट कर दो। ग्राहकों के मन में जो सवाल आ सकते हैं, उनके लिए FAQ भी ज़रूर जोड़ देना।

Step#5 – शानदार Image या Thumbnail लगायें
जो चीज़ अच्छी दिखती है, वही बिकती है। आपको अपना काम दुनिया को दिखाना है। आप Canva की मदद से एक सुंदर Thumbnail बना सकते हो। अगर आप प्लानर डिज़ाइन करते हो, तो उसका एक बढ़िया सा फोटो लगा दो। कम से कम तीन फोटो ज़रूर जोड़ना। सब कुछ हो जाने के बाद नीचे Publish Gig पर क्लिक कर दो। लो बन गई आपकी गिग! अब बस काम आने का इंतज़ार करो।

ये बात इंटरनेट पर सभी आर्टिकल बताते हैं लेकिन मैं आपको पहले ही बता दे रहा हूँ कि Fiverr Gig इतना आसानी से Publish नहीं होती है इसके लिए Identity Verification और Tax Information करना होगा उसके बाद ही आपकी Gig Publish होगी जैसा आप निचे स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं।

Fiverr Profile कैसे Optimize करें?
दोस्तों मैं आपकी एक बात पहले ही बता देता हूँ कि आपकी Fiverr Gig Optimization जितना अच्छा रहेगा उतना ही ज्यादा ज्यादा सम्भवना जल्दी क्लाइंट मिलाने की रहेगी। क्योंकि आपको वो कहावत तो जरूरत पता होगी जो दिखता है वही बिकता है इसलिए आपको अपनी Gig को इस तरह से Optimize करना है कि जब कोई ब्यक्ति आपकी Gig देखे तो एक उस पर क्लिक करके आपके बारे जरूर जाने।
तो अपनी Fiverr Gig को अच्छी तरह से Optimize करने मेरी बताई गयी बातों को ध्यान रख सकते हैं जो निचे इस प्रकार हैं:
- अपनी Gig में आप जो भी इमेज यानि Thumbnail लगाए उसमे Text में बताओ जो भी स्किल आपको आती है और साथ आपकी रियल इमेज रहेगी तो ज्यादा अच्छा रेहगा।
- टाइटल में आप डायरेक्ट स्किल लिखने बजाय आप क्या कर सकते हो ये बताओ जैसे अगर आप एक वेबसाइट डिज़ाइनर हो तो लिखो मैं आपकी वेबसाइट डिज़ाइन कर दूंगा।
- Discription में आप बहुत ज्यादा लम्भी कहानी मत लिखो केवल वही बातें लिखो जिसको पढ़ने के बाद क्लाइंट को लगे की हाँ आप उसकी प्रॉब्लम को Solve कर सकते हो।
- आप ऐसी की किसी स्किल पर अपनी Gig न बना लें बल्कि ऐसी स्किल पर बनाओ जिसमे आपका अच्छा अनुभव हो। ऐसा नहीं की आपको SEO आता ही नहीं है और आप SEO पर बना दिए और क्लाइंट SEO करने के लिए बोले तो आप कर ही न पाओ तो ऐसा नहीं होना चाहिए।
Fiverr पर जल्दी Success पाने के Tips
मैं आपको कुछ पक्के तरीके बताता हूँ। ये बातें फाइवर के पुराने और समझदार खिलाड़ी ही जानते हैं। आप बस इन छोटी बातों को ध्यान में रखो। आपको सच में बहुत जल्दी काम मिलना शुरू हो जाएगा।
फाइवर पर तेज़ी से आगे बढ़ने के लिए ये काम ज़रूर करो:
- अपने फोन में फाइवर का ऐप डाल लो। उसे खुला रखो। ग्राहक हमेशा उन्हीं लोगों को काम देते हैं जिनके नाम के आगे हरी बत्ती (Online) जल रही होती है।
- क्लाइंट के मैसेज का जवाब बहुत तेजी से दें जैसे ही किसी ग्राहक का मैसेज आए, तुरंत उससे बात करो। आप थोड़ी भी देर करोगे, तो वो काम लेकर किसी और के पास चला जाएगा।
- ऐसी Skills ढूंढो जिसमें बहुत सारे लोग न हों। अगर आप नया काम करोगे, तो बिना किसी रोक-टोक के आपको जल्दी काम मिलेगा।
- अगर ग्राहक ने आपसे एक काम माँगा है। तो आप अपनी तरफ से एक छोटा सा काम और मुफ्त में कर दो। वो इंसान बहुत खुश हो जाएगा और आपको पक्का अच्छी रेटिंग देगा।
- पहले ही दिन से ज्यादा पैसे मत मांगो। अपनी फीस बहुत कम रखो। आपका पहला टारगेट बस पहली रेटिंग पाना होना चाहिए। एक बार अच्छी रेटिंग मिल गई, तो बाद में आप अपने हिसाब से पैसे बढ़ा सकते हो।
Fiverr पर कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
मैं आपको एक बहुत पते की बात बताता हूँ। फाइवर पर पैसे कमाना जितना मजेदार है, अकाउंट ब्लॉक होना उससे भी ज्यादा आसान है। आपको कुछ गलतियों से एकदम दूर रहना है।
अगर आप लंबे समय तक टिकना चाहते हो, तो ये काम कभी मत करना:
- कभी भी क्लाइंट से मत कहो कि मुझे फाइवर के बाहर पैसे दे दो क्योंकि फाइवर बहुत चालाक है। वो तुरंत ऐसे मैसेज पकड़ लेता है। आपका अकाउंट उसी वक्त हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।
- किसी दूसरे इंसान की गिग का फोटो या टेक्स्ट कभी कॉपी मत करना। आप खुद की असली चीज़ें बनाओ। फाइवर का सिस्टम अब 2026 में बहुत तेज़ हो गया है।
- अगर कोई काम तीन दिन में पूरा होता है, तो उसे एक दिन में देने का वादा मत करो। लेट काम दोगे तो आपकी रैंकिंग एकदम नीचे गिर जाएगी।
- कुछ लोग अपनी असली जगह छुपाते हैं। वो दूसरे देश का दिखने के लिए VPN लगाते हैं। ऐसी चालाकी बिल्कुल मत करना। फाइवर आपको तुरंत पकड़ लेगा और सारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी।
बस इन बातों को अच्छे से गाँठ बाँध लो। आप बिना किसी टेंशन के आराम से यहाँ अपना काम कर पाओगे।
Fiverr Payment कैसे मिलती है?
जब आप काम पूरा करके क्लाइंट को देते हो, तो फाइवर तुरंत पैसे नहीं देता। वो पैसों को कुछ दिन रोकता है। आपके कमाए हुए डॉलर पूरे 14 दिनों तक Clearance में रहते हैं। दोनों तरफ की सुरक्षा के लिए ऐसा होता है। जब आप पुराने और अच्छे सेलर बन जाते हो, तो यह टाइम घटकर सिर्फ 7 दिन रह जाता है।
लेकिन असली सवाल ये है कि अब पैसे निकालेंगे कैसे? इसके लिए फाइवर आपको कई तरीके देता है। भारत में पैसे मंगाने के लिए Payoneer सबसे बढ़िया तरीका है। मैं खुद भी सालों से इसी का इस्तेमाल कर रहा हूँ। इसमें पैसे सीधे आपके बैंक खाते में आते हैं और चार्ज भी बहुत कम कटता है। दूसरा तरीका PayPal का है। आप अपनी सुविधा के हिसाब से कोई भी एक खाता फाइवर से जोड़ सकते हो।
जिसके लिए अपनी प्रोफाइल के Earnings वाले पेज पर जाओ। वहां आपको अपनी पूरी कमाई चमकती हुई दिख जाएगी। बस Withdraw Balance वाले बटन पर क्लिक कर दो। कुछ ही घंटों में आपके डॉलर भारतीय रुपयों में बदलकर आपके बैंक खाते में आ जाएंगे।
Fiverr कितना Commission लेता है?
अच्छा एक बात सोचो Fiverr इतना बड़ा प्लेटफॉर्म है तो वो अपनी कमाई कैसे करता होगा क्यों ये बात सोचने वाली नहीं है सच बताऊँ तो फाइवर पर आप जो भी पैसा कमाते हो, उसमें से फाइवर अपना हिस्सा लेता है। यह उनका Commission है।
साल 2026 में उनके पैसे काटने का नियम कुछ इस तरह काम करता है:
- फाइवर आपकी हर कमाई का 20% हिस्सा खुद रख लेता है जैसे मान लो आपने किसी के लिए 100 डॉलर का काम किया। आपको पूरे 100 डॉलर नहीं मिलेंगे। आपके खाते में 80 डॉलर आएंगे और 20 डॉलर फाइवर रख लेगा।
- और काम अच्छा होने पर ग्राहक कभी-कभी खुश होकर अलग से Tip देते हैं लेकिन सवाल ये है कि क्या आपको पूरे पैसे मिलेंगे? तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। फाइवर उस टिप में से भी अपना 20% पक्का काटेगा।
- जब आप अपने कमाए पैसे अपने बैंक में मंगाते हो। तब भी आपका थोड़ा सा चार्ज कटता है।
- जो इंसान यानि क्लाइंट आपको काम देता है। फाइवर उस इंसान से भी 5.5% की फीस अलग से वसूलता है।
शुरू में आपको यह 20% फीस थोड़ी ज्यादा लग सकती है। पर सच बताऊँ तो इसके बदले फाइवर आपको घर बैठे-बिठाए पूरी दुनिया से पक्के ग्राहक लाकर देता है।
Fiverr पर Tax देना पड़ता है?
मेरे प्यारे पाठक Fiverr आपकी कमाई से कुछ पैसा कमीशन लेता है ये बात तो आपने जान ली लेकिन एक सवाल ये भी है क्या Fiverr पर Tax देना है तो एक बाद मैं आप लोगों को पहले ही क्लियर कर देता हूँ Fiverr कुछ कोई Tax नहीं लेता लेकिन ये बात भी नहीं है की आपको बिलकुल भी टैक्स नहीं देना होगा।
क्योंकि जब आप काम शुरू करते हो, तो फाइवर एक ऑनलाइन फॉर्म भरवाता है। इसे W-8BEN फॉर्म कहते हैं। यह फॉर्म बताता है कि आप अमेरिका के नागरिक नहीं हो। बस इसे सही से भर दो। फिर अमेरिका का कोई भी टैक्स आपके पैसों से नहीं कटेगा।
अब बात करते हैं अपने भारत के नियमों की। जब फाइवर का पैसा आपके असली बैंक खाते में आता है। तो वह आपकी कमाई मानी जाती है। अगर साल भर में आपकी कुल कमाई सरकार की तय लिमिट से ज्यादा हो जाती है। तब आपको अपने देश में Income Tax पक्का देना पड़ेगा।
और मैं आपको एक अंदर की बात और बताता हूँ। अगर आप बहुत बड़े लेवल पर काम करने लगो। मतलब आपकी कमाई साल में 20 लाख रुपये पार कर जाए। तब आपको GST नंबर भी लेना पड़ता है। लेकिन अभी शुरुआत में आपको इन भारी बातों से डरने की कोई जरूरत नहीं है। अभी आप बस अपना हुनर दिखाओ और मजे से पैसे कमाओ।
Fiverr vs Upwork
दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता देता हूँ की Fiverr की तरह एक और प्लेटफॉर्म है जिसका नाम है Upwork लेकिन दोनों के काम करने का तरीका एकदम अलग है। फाइवर में आप अपनी एक दुकान लगाते हो जिसे हम गिग कहते हैं। ग्राहक खुद चलकर आपके पास आता है। अपवर्क में ऐसा नहीं होता। वहाँ लोग काम डालते हैं और आपको खुद उनके पास जाकर काम माँगना पड़ता है।
| काम की बात | Fiverr | Upwork |
| काम कैसे मिलता है? | ग्राहक आपकी गिग देखकर खुद आते हैं। | आपको खुद काम के लिए अप्लाई करना पड़ता है। |
| कमीशन कितना है? | आपकी हर कमाई का सीधा 20% कटता है। | यहाँ अब आपकी कमाई का सीधा 10% कटता है। |
| नए लोगों के लिए | बहुत आसान है। बस गिग बनाओ और इंतज़ार करो। | थोड़ा मुश्किल है। काम माँगने के लिए Connects खरीदने पड़ते हैं। |
| किस तरह के काम | छोटे और जल्दी खत्म होने वाले काम। | लंबे चलने वाले और घंटों के हिसाब से काम। |
Fiverr vs Freelancer
Upwork, Fiverr की तरह एक और बहुत ही पॉपुलर प्लेटफॉर्म Freelancer है इसका भी दोनों प्लेटफॉर्म अलग तरीका है सर्विस बेचने का जैसा की इस लेख को यहाँ तक पढ़ने के बाद आपको पता ही चल गया होगा की फाइवर पर आपकी अपनी एक दुकान होती है। आप यहाँ अपनी सर्विस Gig लगाते हो। फिर ग्राहक खुद आपको ढूँढता हुआ आता है।
लेकिन फ्रीलांसर पर ऐसा बिल्कुल नहीं होता है वहाँ लोग अपना काम पोस्ट करते हैं। आपको उस काम को पाने के लिए बोली यानि Bid लगानी पड़ती है। सच बताऊँ तो वहाँ काम पाने के लिए बहुत मारामारी होती है।
| खूबी | Fiverr | Freelancer |
| काम कैसे मिलता है? | गिग बनाओ और ग्राहक का इंतज़ार करो। | ग्राहकों के प्रोजेक्ट पर Bid लगाओ। |
| नए लोगों के लिए | यह एकदम आसान और सीधा है। | शुरुआत में काम मिलना थोड़ा मुश्किल है। |
| फीस या कमीशन | आपकी कमाई का सीधा 20% कटता है। | 10% कटता है पर कई छिपे हुए चार्ज होते हैं। |
| झंझट कितना है? | एक बार सही गिग बना ली, फिर आराम है। | हर नए काम के लिए रोज़ बोली लगानी पड़ती है। |
अगर आप अभी काम शुरू कर रहे हो। तो मेरी मानो, फाइवर ही चुनो। इसमें आपको रोज़-रोज़ काम ढूँढने की सिरदर्दी नहीं होगी। बस एक बार अपनी प्रोफाइल बढ़िया से सजा लो और काम शुरू करो।
Fiverr vs PeoplePerHour
चलिए अब बात करते हैं Fiverr और PeoplePerHour की के अंतर की तो यहाँ ग्राहक पहले से बता देते हैं कि उन्हें क्या काम चाहिए। फिर आपको उस काम को पाने के लिए उन्हें मैसेज भेजना पड़ता है। इसे बोली लगाना या प्रपोजल भेजना कहते हैं। यहाँ पर नया अकाउंट पास कराना भी थोड़ा मुश्किल होता है।
| काम की बात | Fiverr | PeoplePerHour |
| काम कैसे मिलता है? | ग्राहक खुद आकर आपकी गिग खरीदते हैं | आपको प्रोजेक्ट देखकर अप्लाई करना पड़ता है |
| कमीशन फीस | आपकी कमाई से हमेशा 20% कटता है | शुरू में 20% कटता है, ज्यादा कमाने पर फीस कम हो जाती है |
| नया अकाउंट बनाना | तुरंत बन जाता है, कोई दिक्कत नहीं आती | आपका अकाउंट पास होने में काफी टाइम लगता है |
| प्रोजेक्ट का पैसा | 5 डॉलर वाले छोटे काम भी आसानी से मिलते हैं | यहाँ आमतौर पर महंगे और बड़े काम ज्यादा मिलते हैं |
मैं आपको अपने अनुभव से एक पक्की सलाह देता हूँ। अगर आप बिल्कुल नए हो। तो बिना ज्यादा सोचे फाइवर से ही अपनी शुरुआत करो। जब आपको काम की अच्छी समझ हो जाए और आप माहिर बन जाओ। तब बड़े पैसे कमाने के लिए PeoplePerHour पर भी अपना काम शुरू कर देना।
Fiverr किसके लिए सही है?
सच बताऊँ तो फाइवर सबके लिए सही नहीं है बहुत से लोग सोचते हैं कि अकाउंट बनाते ही पैसे बरसने लगेंगे। ऐसा बिल्कुल नहीं होता। साल 2026 में यहाँ काम पाने के लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा अगर आपके पास कोई एक पक्का हुनर है तो समझ लो यह आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं है वो बात की बात है।
यह कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। अपनी पॉकेट मनी खुद कमानी है? बस दिन में दो-तीन घंटे काम करो आप अपना खर्चा आराम से निकाल लोगे जो लोग दिन में नौकरी करते हैं वो भी इसे बेझिझक आजमा सकते हैं। आपको अपनी पक्की नौकरी छोड़ने की कोई ज़रूरत नहीं है। बस ऑफिस के बाद थोड़ा समय निकाल लो।
और घर पर रहने वाली महिलाएं भी यहाँ से बढ़िया कमाई कर सकती हैं। घर के कामों से फ्री होकर आप राइटिंग या डाटा एंट्री का काम पकड़ सकती हो। अगर आपने अभी-अभी SEO या वेबसाइट बनाना सीखा है। तो आपके लिए भी यह बाज़ार सबसे सही है। यहाँ आपको दुनिया भर के असली ग्राहकों के साथ काम करने का पूरा मौका मिलता है।
बस मेरी एक बात हमेशा याद रखना। यहाँ पहला काम मिलने में थोड़ा टाइम ज़रूर लगता है। पर जब एक बार आपकी प्रोफाइल चल पड़ी। फिर आपको काम के लिए पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ेगा। आप घर बैठे अपना खुद का एक बढ़िया Business सेट कर लोगे।
क्या Mobile से Fiverr पर काम कर सकते हैं?
दुनिया में सभी लोग एक बराबर नहीं होते हैं कुछ लोग आमिर होते है तो कुछ लोग गरीब होते हैं इसलिए ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी एक लैपटॉप या कंप्यूटर हो इसलिए जिनके पास केवल मोबाइल है तो मैं उनको एक बात पहले ही क्लियर कर देता हूँ। कि आप मोबाइल के लिए fiverr पर काम कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको ऐसा काम करना होगा जो मोबाइल से किया जा सके हैं। जैसे:
- आप किसी Business का इंस्टाग्राम या फेसबुक पेज आराम से अपने फोन से संभाल सकते हो।
- किसी के Blog के लिए छोटे लेख या बढ़िया कहानियाँ आप फोन पर ही टाइप कर सकते हो।
- अपनी आवाज़ रिकॉर्ड करके देना। आजकल फोन का माइक बहुत तगड़ा होता है। आप आराम से यह काम कर लोगे।
Fiverr पर Success होने में कितना समय लगता है?
सच बताऊँ तो इसका कोई पक्का टाइम नहीं है। कई लोगों को पहले ही दिन काम मिल जाता है। कुछ को महीनों लग जाते हैं। साल 2026 में फाइवर का सिस्टम काफी स्मार्ट हो गया है। जब आप अपनी नई प्रोफाइल बनाते हो, तो फाइवर उसे खुद ऊपर लाता है इसे हम New Seller Boost कहते हैं।
अगर इस दौरान कोई ग्राहक आपको मैसेज करता है और आप उसे तुरंत जवाब देते हो। तो काम मिलने के चांस बहुत बढ़ जाते हैं। जो लोग मैसेज का रिप्लाई करने में घंटों लगाते हैं, उन्हें काम बिल्कुल नहीं मिलता।
क्या Fiverr से सच में पैसे कमाए जा सकते हैं?
नए लोगों के मन में ये सवाल जरूरत आता है और आना भी चाहिए तो इसका जवाब में आपको निचे एक Real Case Study के माध्यम से दूंगा।
हाल ही में मैंने Medium पर Hazel Paradise नाम की एक टॉप राइटर की केस स्टडी पढ़ी, जिन्होंने Fiverr पर बिना किसी पोर्टफोलियो के सिर्फ 7 महीने में $5,000 (लगभग 4 लाख रुपये) कमाए। उनके तरीके को मैंने एनालाइज किया और उसमें से 4 सबसे सॉलिड पॉइंट निकाले हैं जो 2026 में हर बिगिनर के लिए रामबाण हैं:
- उन्होंने कोई दूसरा नाम इस्तेमाल करने की बजाय अपना असली नाम इस्तेमाल किया। Fiverr पर क्लाइंट्स ‘इंसानों’ से काम करवाना चाहते हैं, रोबोट्स से नहीं। असली नाम से ट्रस्ट बनता है।
- अगर आप किसी स्किल में नए हैं, तो प्रोफाइल में साफ लिखें कि आप बिगिनर हैं और इसके बदले अपनी Pricing कम रखें। Hazel के अनुसार, कई क्लाइंट्स नए फ्रीलांसर्स को मौका देना पसंद करते हैं अगर वे ईमानदार और मेहनती हों।
- Logo Design जैसी High Competition वाली कैटेगरी के बजाय, ऐसी Micro-niche चुनें जहां डिमांड हो लेकिन सेलर कम हों।
- उन्होंने सिर्फ Fiverr की सर्च पर निर्भर रहने के बजाय LinkedIn का इस्तेमाल किया। क्लाइंट्स के अच्छे रिव्यूज़ का स्क्रीनशॉट हफ्ते में एक-दो बार LinkedIn पर शेयर करें। इससे क्लाइंट्स खुद चलकर आपके पास आएंगे।
इन सभी पॉइंट्स का उसे मैं भी किया था तो मेरी Gig पर Impression और Click आने लगे थे हालांकि कोई Order नहीं मिले थे और अभी के समय Fiverr की नयी जिसमे Identity Verify करना पड़ रहा है तो इसके कारण Fiverr ने मेरी सभी Gig Pause कर दिया है निचे मेरे Dashboard का स्क्रीनशॉट आप देख सकते हैं।

आप चाहें तो Hazel की इस पूरी जर्नी को यहाँ Medium पर पढ़ सकते हैं
Fiverr पर कौन-कौन से काम करके पैसे कमा सकते हैं?
सच बताऊँ तो फाइवर पर काम की कोई कमी नहीं है। आप सोच भी नहीं सकते यहाँ कितनी तरह के काम मिलते हैं। बहुत से लोगों को लगता है कि सिर्फ भारी पढ़ाई करने वाले ही यहाँ कमाते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है। यहाँ हर छोटे-बड़े काम के लिए पैसे मिलते हैं।
मैं आपको साल 2026 के कुछ सबसे बढ़िया काम बताता हूँ जिनकी मांग आज सबसे ज्यादा है:
- वीडियो एडिटिंग – आजकल हर कोई रील्स और शॉर्ट्स बना रहा है। आप दूसरों के लिए ऐसे ही छोटे वीडियो एडिट करके घर बैठे अच्छे पैसे कमा सकते हो।
- लिखने का काम – क्या आपको लिखना अच्छा लगता है? आप किसी के Blog के लिए शानदार आर्टिकल लिख सकते हो। बहुत से लोग अपनी वेबसाइट के लिए रोज नए लेख लिखवाते हैं।
- AI टूल्स चलाना – यह 2026 का एकदम नया काम है। अगर आपको ChatGPT जैसे टूल्स से अच्छे जवाब निकालने आते हैं। तो बड़े-बड़े Business वाले आपको इस काम के लिए खुशी-खुशी पैसे देंगे।
- वेबसाइट और SEO – किसी भी वेबसाइट को गूगल में सबसे ऊपर लाना बहुत काम की चीज़ है। अगर आपको SEO का जादू आता है, तो आपके पास हमेशा काम रहेगा।
- ग्राफ़िक डिज़ाइनिंग – यूट्यूब के लिए सुंदर थंबनेल या किसी कंपनी का लोगो बनाना। आप यह काम कैनवा की मदद से बहुत आसानी से कर सकते हो।
ये तो मैंने सिर्फ कुछ ही काम बताए हैं यहाँ आप लोगों की बात सुनने या उन्हें गाना गाकर सुनाने के भी पैसे ले सकते हो बस अपना सही हुनर पहचानो और बेझिझक अपना काम शुरू कर दो।
Beginner बिना Skill के Fiverr से पैसे कैसे कमाएं?
मैं समझ सकता हूँ दोस्तों की शुरुवात ही सबको स्किल नहीं आती है इसलिए कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिनको कोई स्किल नहीं आती है लेकिन फिर भी वो Fiverr पर पैसा कमाना चाहते हैं। तो मैं एक बात पहले ही क्लियर कर देता हूँ अगर आप यह किसी ai tools से पूछोगे तो वो फोटो का Background हटाना, AI की मदद से लिखना, Website चेक करना आदि ये सब काम बताएगा।
लेकिन आप ही सोचो जो काम आसानी से हो जायेगा उस काम के लिए कोई पैसा क्यों देगा बल्कि वो खुद नहीं कर लेगा तो मैं ये बात पहले ही क्लियर कर देता हूँ कि बिना किसी स्किल के Fiverr पर पैसे कमाना बहुत मुश्किल होता है इसलिए आप कोई स्किल सीखने के बाद ही Fiverr पर आएं।
निष्कर्ष
इस पूरी गाइड को पढ़ने के बाद आपको एक बात तो एकदम साफ हो गई होगी कि Fiverr रातों-रात अमीर बनने की कोई मशीन नहीं है। यह एक बेहतरीन प्लेटफार्म है, लेकिन केवल उन लोगों के लिए जो मेहनत, ईमानदारी और किसी एक पक्की स्किल के साथ यहाँ काम शुरू करते हैं।
मैंने इस आर्टिकल में जानबूझकर आपको “बिना स्किल वाले काम” या डेटा एंट्री जैसे झूठे तरीके नहीं बताए हैं। 2026 के इस AI के दौर में जिस काम को मशीन सेकंड्स में कर सकती है, उसके लिए कोई आपको डॉलर क्यों देगा? इसलिए सबसे पहले एक अच्छी स्किल सीखें और अपनी प्रोफाइल पर असली जानकारी ही दें।
Fiverr का सिस्टम अब बहुत स्मार्ट है, इसलिए फेक नाम या VPN का इस्तेमाल करने से बचें। शुरुआत में पैसों से ज़्यादा 5-स्टार रेटिंग्स और क्लाइंट का भरोसा जीतने पर फोकस करें। अगर आप सही रणनीति और धैर्य के साथ फाइवर पर कदम रखते हैं, तो यह आपकी ज़िन्दगी बदल सकता है।
