Clickbank Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों, क्या आप Clickbank के बारे में जानते हैं, जो एक बहुत बड़ा Affiliate Program है, जिसमें आप सभी प्रकार के डिजिटल प्रोडक्ट बेचकर पैसे कमा सकते हैं? इसलिए, मैं इस पोस्ट Clickbank से पैसे कैसे कमाएं को लिखा हूँ, जिसे पूरा पढ़ने के बाद आप Clickbank से पैसा कमाना सीख सकते हैं।
क्योंकि Clickbank की How Much Do Affiliate Marketers Make आर्टिकल के अनुसार आज के समय में बहुत से लोग क्लिक बैंक से लाखों और करोड़ों में कमा चुके हैं, 2026 में Clickbank और भी पावरफुल हो गया है, क्योंकि अब तक इसने $7.1 बिलियन से ज्यादा कमीशन पे कर दिए हैं और 100k से ज्यादा एक्टिव अफिलिएट्स इसके साथ जुड़े हैं।
नए फीचर्स जैसे CPA कमिशन्स और ट्वाइस-वीकली पेमेंट्स ने इसे और आसान बना दिया है। अगर आप beginners हैं, तो स्पार्क प्रोग्राम से फ्री कोर्स लेकर शुरू कर सकते हैं, जो Clickbank की टीम ने खुद बनाया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की 2026 में Ai Tools का उपयोग करके Clickbank से अपनी कमाई और भी तेजी से बढ़ा सकते हैं। तो चलिए ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और Clickbank से पैसे कमाने के बारे में जानते हैं।
Clickbank क्या है?
Clickbank एक डिजिटल प्रोडक्ट सेलिंग मार्केटप्लेस है जहाँ आप डिजिटल प्रोडक्ट्स जैसे टूल्स, सॉफ्टवेयर, कोर्स, ईबुक आदि बेच सकते हैं और खरीद सकते हैं।
यानि अगर आप किसी भी प्रकार का डिजिटल प्रोडक्ट बनाते हैं, तो उसे Clickbank पर बेच भी सकते हैं या अगर आपको किसी भी प्रकार के डिजिटल प्रोडक्ट की जरूरत पड़ती है, तो आप उसे Clickbank पर खरीद भी सकते हैं।
Clickbank को US-United State में 1998 में लॉन्च किया गया था। इसमें Health ,Sports ,Game सॉफ्टवेयर, ,Cooking आदि की 24 Category मिलती हैं, जिनकी Subcategory भी होती है।
Clickbank कैसे काम करता है?
सबसे पहले आप अपना प्रोफाइल सेटअप करते हैं, फिर Marketplace में जाकर अपनी पसंद का प्रोडक्ट चुनते हैं। हर प्रोडक्ट के लिए आपको एक यूनिक Affiliate Link (जिसे HopLink कहते हैं) मिलता है। जब भी कोई उस लिंक पर क्लिक करके खरीदारी करता है, तो आपको उसका कमीशन मिल जाता है।
यहाँ कमाई का मौका बहुत ज्यादा है क्योंकि कुछ प्रोडक्ट्स पर तो 50% से 75% तक का भारी कमीशन मिलता है। Clickbank का ट्रैकिंग सिस्टम बहुत एडवांस है, जो आपकी हर सेल को सटीकता से ट्रैक करता है। पैसे निकालने के लिए भी आपको Direct Deposit और Payoneer जैसे आसान विकल्प मिल जाते हैं।
लेकिन दोस्तों, असली खेल Traffic लाने का है। सिर्फ लिंक शेयर करने से काम नहीं चलेगा; आपको YouTube, Blog या सोशल मीडिया के जरिए लोगों का भरोसा जीतना होगा। अगर आप सही स्ट्रैटेजी और धैर्य के साथ काम करते हैं, तो Clickbank साल 2026 में भी आपकी कमाई का एक बड़ा जरिया बन सकता है।
2026 में Clickbank New Features क्या हैं?
2026 में Clickbank ने कई नए अपडेट्स दिए हैं। अब इनके मार्केटप्लेस को समझना बहुत आसान हो गया है, जिससे आप अच्छे प्रोडक्ट्स को जल्दी चुनकर अपना Affiliate Business शुरू कर सकते हैं।
अब आप अपनी पसंद के अनुसार फिक्स्ड Commission भी चुन सकते हैं। नए अपडेट के बाद आप हफ्ते में दो बार अपने पैसे ले सकते हैं, जिससे आपके पास हमेशा जरूरी पैसे रहेंगे।
नए लोगों के लिए इनका स्पार्क प्रोग्राम सबसे अच्छा है। इसमें आपको फ्री कोर्स और टूल्स मिलते हैं, जो आपको Affiliate Marketing के सभी तरीके बहुत ही आसानी से सिखा देते हैं।
इन बदलावों की वजह से Clickbank अब पहले से ज्यादा बेहतर हो गया है। यह नए और पुराने सभी लोगों के लिए ऑनलाइन पैसे कमाने का एक बहुत ही शानदार जरिया बन गया है।
Clickbank में अकाउंट कैसे बनाये?
जिस प्रकार से Amazon और Flipkart से किसी प्रोडक्ट को खरीदने और बेचने के लिए उसमें अकाउंट बनाने की जरूरत होती है, उसी प्रकार से Clickbank में भी अकाउंट बनाने की जरूरत होती है। तो Clickbank में Sign Up करने के लिए या Register करने के लिए इस स्टेप को फॉलो करें।
Step#1 – सबसे पहले आप Clickbank की ऑफिशियल वेबसाइट पर जायेंगे।
Step#2 – Clickbank में आप किस लिए अकाउंट चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें। अगर आप इसमें अपना प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं, तो Seller Start Here वाले ऑप्शन को चुनें और अगर Affiliate Product बेचना चाहते हैं, तो Affiliate Start Here वाले ऑप्शन को चुनें।
Step#3 – अब आपसे आपके बारे में पूछा जायेगा कि आप अभी किसी और ब्रांड के साथ काम किए हैं या नहीं। आप चाहें तो इसे Skip भी कर सकते हैं।
Step#4 – अब एक पेज ओपन होगा, जिसमें आपको अपनी सभी Details देनी हैं। इसमें आपको नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और एक पासवर्ड देना होगा। फिर उसके बाद Accept करें और Join बटन पर क्लिक करें।
Step#5 – फिर आपको Clickbank के बारे में सीखने के लिए कुछ वीडियो दिखाई देंगी, जिसकी मदद से आप Clickbank के बारे में सीख सकते हैं।
Step#6 – अब आपको अपनी Profile Complete करने का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसमें आपको इन सभी चीजों के बारे में जानकारी देनी होगी, जो नीचे इस प्रकार हैं…
- सबसे पहले तो इसमें आपको अपना Address देना होगा।
- फिर उसके बाद Payee Name ऑप्शन में आपको अपना नाम डालना होगा, जो आपके बैंक अकाउंट में हो।
- अब जिसके लिए भी Clickbank को ज्वाइन किया है, उसे चुनें। अगर आपने Affiliate Product बेचने के लिए ज्वाइन किया है, तो Promote Product As a Affiliate को चुनें।
Step#7 – अब आपसे आपकी आय के बारे में पूछा जायेगा, तो उसे आप चुनें। फिर Save बटन पर क्लिक करें, उसके बाद Clickbank पर आपका Account बन जायेगा।
Clickbank Earning Real Case Study
क्या Clickbank से सच में लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं? इसे समझने के लिए हम Clickbank की असली Case Study देखते हैं। यह कहानी Joel Peterson नाम के एक व्यक्ति की है, जो पहले एक फैक्ट्री में $9 प्रति घंटे पर काम करते थे।
उन्हें यह काम पसंद नहीं था, इसलिए उन्होंने खाली समय में Clickbank पर Affiliate Marketing शुरू की। वह $37 वाली e-books को ऑनलाइन प्रमोट करते थे। शुरू में उन्होंने बहुत मेहनत की और बिना टीवी देखे अपने बिज़नेस पर फोकस किया।
एक दिन, उन्होंने सही जगह पर Ads चलाए और सिर्फ एक दिन में $40,000 का भारी मुनाफ़ा कमा लिया! इसके 9 महीने बाद उनकी कमाई इतनी बढ़ गई कि उन्होंने अपनी फैक्ट्री की नौकरी हमेशा के लिए छोड़ दी।
आज 20 से ज्यादा सालों के बाद भी Joel Clickbank से जुड़े हैं। अब वह न सिर्फ दूसरे के प्रोडक्ट प्रमोट करते हैं, बल्कि खुद के प्रोग्राम भी बेचते हैं।
उनकी इस असली कहानी से यह साबित होता है कि अगर आप सही लगन से एक ही काम Affiliate Marketing पर फोकस करते हैं, तो 2026 में भी Clickbank आपके लिए कमाई का एक पक्का जरिया बन सकता है।
Clickbank Se Paise Kaise Kamaye?
जैसा कि मैं आपको पहले ही बता चुका हूँ कि आप Clickbank में किसी भी प्रोडक्ट को बेच भी सकते हैं और किसी भी प्रोडक्ट को खरीद भी सकते हैं, लेकिन जब क्लिक बैंक से पैसे कमाने की बात आती है।
तो मैं आपको बता देता हूँ, इसमें आप दो तरीकों से पैसे कमा सकते हैं: पहले इसमें अपना प्रोडक्ट बेचकर Vendor के माध्यम से और दूसरा Affiliate Marketing में Commission के माध्यम से। चलिए इन दोनों तरीकों के बारे में नीचे विस्तार से जानते हैं।
#1 – Vendor अपना प्रोडक्ट बेचकर Clickbank से पैसे कमाएं
Clickbank में जो अपना प्रोडक्ट बेचता है, उसको Vendor कहा जाता है। तो इसमें आप अपना प्रोडक्ट बेचकर भी पैसा कमा सकते हैं। क्लिक बैंक में आपकी Sale आती है तो आपकी इससे अच्छी कमाई होती है।
जितना ज्यादा अच्छा आपका प्रोडक्ट होगा, उतना ही तेजी से आपका प्रोडक्ट बिकेगा और आप कमाई कर पाएंगे। क्लिक बैंक में अपना प्रोडक्ट बेचकर पैसे कमाने के इस प्रोसेस को फॉलो करें…
- सबसे पहले आप कोई टॉपिक चुनें, जिस टॉपिक के बारे में आपको ज्यादा जानकारी हो, क्योंकि जब आपको उसके बारे में ज्यादा जानकारी होगी तभी उससे संबंधित User को आप अच्छे से समझा पाएंगे।
- अब आप कोई प्रोडक्ट बनाएं। ध्यान रहे कि जो भी प्रोडक्ट आप बना रहे हैं, उस प्रोडक्ट के बारे में अच्छी रिसर्च करें और यूजर के लिए Best Product Create करें।
- अब इसके बाद अपने प्रोडक्ट को क्लिक बैंक में लिस्ट करें, जिसमें आप प्रोडक्ट का नाम और Category आदि सब कुछ अच्छे से भरें। फिर उसके बाद Clickbank Marketplace में आपका प्रोडक्ट दिखाई देने लगेगा।
अब आप Clickbank Dashboard में लॉगिन करके अपने प्रोडक्ट का Analysis कर सकते हैं। अपनी Sale बढ़ाने के लिए आप चाहे तो सोशल मीडिया पर इसको प्रमोट भी कर सकते हैं।
#2 – Affiliate Products बेचकर Clickbank से पैसे कमाएं
अब चलिए Clickbank में आप Affiliate Product बेचकर पैसे कैसे कमा सकते हैं, इसके बारे में जानते हैं। जिस प्रकार आप Amazon और Flipkart में Affiliate Program Join करके एफिलिएट मार्केटिंग से पैसा कमा सकते हैं, उसी प्रकार से आप क्लिक बैंक में Affiliate Program Join करके एफिलिएट मार्केटिंग से पैसा कमा सकते हैं।
बाकी दूसरी कंपनी की तुलना में आपको इसमें अच्छा Affiliate Commission मिलता है। जब आपके Clickbank अकाउंट में $50 हो जाते हैं, तो उसको आप अपने बैंक अकाउंट में भेज सकते हैं। क्लिक बैंक में एफिलिएट मार्केटिंग से पैसा कमाने के लिए आप इस स्टेप्स को फॉलो करें…
- सबसे पहले आप Clickbank के Affiliate Program Join करें।
- अब आप इसकी कोई एक Category चुनें, जिसमें आपकी Audience है या जिसमें आपको लगता है कि इस केटेगरी के प्रोडक्ट आप ज्यादा Sale कर सकते हैं।
- फिर उसके बाद Clickbank के Affiliate Marketplace पर जाएं। वहां पर आपको बहुत से प्रोडक्ट दिख जाएंगे। जिस भी प्रोडक्ट को आप बेचकर affiliate Income generate करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
- उसमें उस Product का Affiliate Link Create करें। फिर उसके बाद उस प्रोडक्ट को प्रमोट करें, साथ में अपना Affiliate Link शेयर करें।
अब जिसको भी उस प्रोडक्ट की जरूरत होगी, वो आपके Affiliate Link पर क्लिक करके उस प्रोडक्ट को Purchase करेगा, तो आपको उसका कमीशन मिल जाएगा।
2026 में Affiliate Marketing और भी बेहतर हो गई है क्योंकि अब आप CPA मॉडल से पैसे कमा सकते हैं। इसमें किसी खास काम जैसे फॉर्म भरवाने पर भी अच्छा Commission मिलता है।
हेल्थ सप्लिमेंट्स और ऑनलाइन कोर्सेस जैसी कैटेगरीज में एक बिक्री पर $150 तक की कमाई हो सकती है। यह घर बैठे ज्यादा पैसे कमाने का एक बहुत ही सरल और बढ़िया तरीका है।
प्रोडक्ट चुनते समय उसका ग्रेविटी स्कोर जरूर चेक करें। अगर स्कोर ज्यादा है, तो इसका मतलब है कि वह प्रोडक्ट लोगों को पसंद आ रहा है और उसे बेचना आपके लिए काफी आसान होगा।
Clickbank Products प्रमोट कैसे करें?
Clickbank से पैसे कमाने के लिए उसके प्रोडक्ट को प्रमोट करने की जरूरत पड़ती है। चाहे आप अपना खुद का प्रोडक्ट बनाकर क्लिक बैंक पर बेच रहे हैं या तो Affiliate Product बेचकर पैसा कमाना हो, इन दोनों तरीकों में Clickbank Product प्रमोट करने की जरूरत पड़ती है।
तो इसके लिए मैं आपको कुछ तरीकों के बारे में बताता हूँ, जिससे आप Clickbank किसी भी प्रोडक्ट को प्रमोट कर सकते हैं।
#1 – ब्लॉग या वेबसाइट से
सबसे पहले आप ब्लॉग या वेबसाइट के माध्यम से Clickbank प्रोडक्ट को प्रमोट कर सकते हैं। आपने देखा होगा, जब किसी भी प्रोडक्ट के बारे में जानकारी लेने के उद्देश्य से गूगल में सर्च करते हैं, तो बहुत से ब्लॉग दिखते हैं।
जिनमें उस प्रोडक्ट के बारे में जानकारी होती है और साथ में उस प्रोडक्ट को खरीदने के लिए Affiliate Link भी होता है।
जहाँ से आप उस प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं, उसी प्रकार आप भी Clickbank के प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए अपना कोई ब्लॉग बनाएं और साथ उसका Affiliate Link शेयर करें। जिसको वह प्रोडक्ट अच्छा लगेगा, वो उस लिंक पर क्लिक करके उस प्रोडक्ट को खरीदेगा।
#2 – Youtube से
Youtube दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो प्लेटफॉर्म है, जिसमें सभी टॉपिक से रिलेटेड वीडियो देखने को मिलती हैं और सभी प्रकार के यूजर भी होते हैं, जो उन Videos को Watch करते हैं। तो यूट्यूब के माध्यम से क्लिक बैंक प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए आप उस प्रोडक्ट के बारे में वीडियो बनाएं, जिसमें उस प्रोडक्ट की पूरी जानकारी दें।
और यूट्यूब Description में एफिलिएट लिंक भी शेयर करें। फिर यूट्यूब उस टॉपिक से रिलेटेड Audience को आपकी वीडियो Recommend करेगा और लोग आपकी वीडियो को देखेंगे और उस प्रोडक्ट के बारे में जानेंगे।
अगर उन्हें वह प्रोडक्ट पसंद आएगा, तो आपके Affiliate Link से उसे खरीदेंगे। इस प्रकार से आप यूट्यूब के माध्यम से क्लिक बैंक के प्रोडक्ट को प्रमोट कर सकते हैं।
#3 – Email से
ईमेल भी बहुत अच्छा तरीका है किसी भी Affiliate Link को प्रमोट करने का। आज के समय में बहुत से Email Outreach के माध्यम से Affiliate Marketing करके लाखों रुपये कमा रहे हैं। तो जिस भी प्रोडक्ट को आप प्रमोट करना चाहते हैं, उससे रिलेटेड लोगों की Email Find करें। फिर उसके बाद उस प्रोडक्ट के बारे में अच्छा सा Specification लिखें।
फिर उसको ईमेल के माध्यम से सभी लोगों को शेयर करें। हजारों लोगों को एक साथ में ही आप ईमेल कर सकते हैं और ईमेल Find करने के लिए किसी भी Email Finder Tools की मदद ले सकते हैं।
#4 – Social Media से
आज के समय में सभी लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें Facebook और Instagram सबसे ऊपर आता है। एफिलिएट प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए आप सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं।
जिसमें आपको उस प्रोडक्ट से रिलेटेड पोस्ट Create करनी है। फिर उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट करें और साथ उस प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक भी शेयर करें, जहाँ से आपकी Sales आएगी।
#5 – Whatsapp से
Affiliate Link प्रमोट करने के लिए Whatsapp मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप Whatsapp Group और Channel बनाएं और उसमें ज्यादा से ज्यादा Member Add करें। फिर उसमें क्लिक बैंक के प्रोडक्ट का Affiliate Link शेयर करें।
जितने भी लोग आपके Whatsapp Group और Channel में जुड़ेंगे, वो लोग उस लिंक के माध्यम से उस प्रोडक्ट को Purchase करेंगे।
#6 – Telegram से
टेलीग्राम का नाम तो आपने सुना ही होगा, जिसमें आप Whatsapp की तरह Group और Channel बना सकते हैं। जिस प्रोसेस को मैंने Whatsapp से प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए बताया है, उसी प्रोसेस के माध्यम से आप Telegram में क्लिक बैंक के प्रोडक्ट को प्रमोट कर सकते हैं।
#7 – Ads Run करके
जब किसी भी Service को बेचने की बात आती है, तो Ads Run करने की चर्चा जरूर होती है। इसमें आपको थोड़ा बहुत पैसे इन्वेस्ट करने की जरूरत होती है। फिर जब आपकी Sales बढ़ने लगती है, तो वहां से आप प्रॉफिट कमा सकते हैं। तो इसके लिए आप Google Ads, Youtube Ads, और Meta Ads चलाएं और अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करें।
लेकिन ध्यान रहे कि आपको सही तरीके से Ads Run करनी है, जिससे आपका प्रॉफिट हो और आपकी सेल्स बढ़ें, नहीं तो आपका पैसा डूब भी सकता है।
2026 में Clickbank Products Promote करने के नए तरीके
2026 में Affiliate Marketing अब AI टूल्स की मदद से बहुत आसान हो गई है। आप ChatGPT जैसे टूल्स से अपने प्रोडक्ट के लिए अच्छे रिव्यूज और ईमेल लिखकर अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं।
फेसबुक के बजाय आप सस्ते विज्ञापनों का इस्तेमाल करके ज्यादा लोगों तक पहुँच सकते हैं। इंस्टाग्राम रील्स और टिकटॉक पर छोटे वीडियो बनाकर आप बिना पैसे खर्च किए भी बहुत सारे ग्राहक पा सकते हैं।
स्पार्क कम्युनिटी से जुड़कर आप बड़े जानकारों से काम करने के नए टिप्स ले सकते हैं। ट्रैकिंग टूल्स की मदद से आप यह देख सकते हैं कि आपका काम कितना अच्छा चल रहा है।
यह तरीके नए लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हैं और इनसे जल्दी नतीजे मिलते हैं। सही टूल्स का इस्तेमाल करके आप बहुत कम समय में एक सफल ऑनलाइन बिजनेस खड़ा कर सकते हैं।
Clickbank से पैसे कमाने के फायदे और नुकसान
Clickbank से पैसे कमाने के कई अच्छे फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। अगर आप Affiliate मार्केटिंग शुरू करना चाहते हैं, तो इन दोनों बातों को अच्छे से जानना बहुत जरूरी है।
Clickbank के फायदे
- Clickbank में हर सेल पर काफी ज्यादा कमीशन मिलता है।
- इसमें नया अकाउंट बनाना बिलकुल फ्री और बहुत आसान है।
- यहाँ दुनिया भर के डिजिटल प्रोडक्ट बेचने को मिलते हैं।
Clickbank के नुकसान
- बहुत लोग काम करते हैं, इसलिए यहाँ काफी कम्पटीशन है।
- कुछ प्रोडक्ट खराब होते हैं, इसलिए ध्यान से चुनना पड़ता है।
- बिना सही जानकारी के इसमें पैसे कमाना थोड़ा मुश्किल होता है।
अगर आप 2026 में सही तरीके से काम सीखते हैं, तो यह बहुत अच्छा है। आपको मेहनत करनी होगी और सिर्फ अच्छे प्रोडक्ट को प्रमोट करना होगा, तभी इसमें पक्की सफलता मिल सकेगी।
इन्हे भी पढें –
- Angel One App से पैसे कैसे कमाएं
- MStock App से पैसे कैसे कमाएं
- Rupiyo App से पैसे कैसे कमाएं
- Jar App से पैसे कैसे कमाएं
- गूगल से पैसे कैसे कमाएं
- Paytm से पैसे कैसे कमाएं
- Rush App से पैसे कैसे कमाएं
- Pocket Money App से पैसे कैसे कमाएं
- Meesho App से पैसे कैसे कमाएं
- Quora से पैसे कैसे कमाएं
- Canva से पैसे कैसे कमाएं
Clickbank में बैंक अकाउंट कैसे जोड़ें?
Clickbank से पैसे निकालने के लिए इसमें बैंक अकाउंट जोड़ने की जरूरत पड़ती है। फिर उसके बाद जब आपकी Affiliate Income $50 हो जाती है, तो उसको आप बैंक में Withdraw कर सकते हैं।
तो Clickbank में अपना बैंक अकाउंट जोड़ने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें…
- सबसे पहले आप Clickbank की Official Website पर जाएं और उसमें Login करें।
- अब उसमें आप My Account में Setting वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको Add Payment Information का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- फिर उसके बाद आप अपनी सभी Details को भरें और Save Button पर क्लिक करें।
- फिर आपके ईमेल पर Verification Mail जाएगा, उस पर क्लिक करके उसे Verify करें। Verify करते ही बैंक अकाउंट जुड़ जाएगा।
Clickbank की विशेषताएं!
अगर आप ClickBank की खूबियों को कम समय में समझना चाहते हैं, तो यहाँ इसके सबसे बेहतरीन फीचर्स बुलेट पॉइंट्स में दिए गए हैं:
- दुनिया के 190 देशों में 50 लाख से ज्यादा लोग इस पर भरोसा करते हैं। यह आपको पूरी दुनिया के कस्टमर्स तक पहुँचने और अपना Digital Business ग्लोबल लेवल पर ले जाने का मौका देता है।
- यहाँ आप खुद के डिजिटल प्रोडक्ट्स बेचकर पैसे कमा सकते हैं या फिर दूसरे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स को Affiliate Marketing के जरिए प्रमोट करके मोटा कमीशन बना सकते हैं।
- इसका इंटरफ़ेस इतना आसान है कि कोई भी नया इंसान बिना किसी टेक्निकल नॉलेज के अपना अकाउंट सेटअप कर सकता है और प्रोडक्ट्स को सेल करने के लिए तुरंत लिस्ट कर सकता है।
- यहाँ काम करने का कोई तय समय नहीं है। आप अपनी सुविधा के अनुसार जब चाहें काम शुरू कर सकते हैं और जब चाहें बंद, जो इसे पार्ट-टाइम इनकम के लिए बेस्ट बनाता है।
- अन्य कंपनियों के मुकाबले यहाँ कमीशन रेट्स काफी ज्यादा हैं। साथ ही, आपको अपनी पेमेंट के लिए लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ता, आप हर हफ्ते Friday को पैसे निकाल सकते हैं।
- मिनिमम $50 होते ही आप विथड्रॉ ले सकते हैं। 2026 के नए अपडेट के बाद अब हफ्ते में दो बार पेमेंट भेजने की सुविधा शुरू हो गई है, जिससे पैसा आपके पास और भी तेज़ी से पहुँचता है।
- अगर आप बिगिनर हैं, तो इनका Spark Program आपको फ्री ट्रेनिंग और एक्सपर्ट्स के ग्रुप से जोड़ता है, ताकि आप प्रोफेशनल तरीके से मार्केटिंग सीख सकें।
Clickbank से पैसे कमाने के Best Tips
अगर आप सच में Clickbank से पैसा कमाना चाहते हैं, तो मैं आपको नीचे कुछ अपनी Strategy बताया हूँ, जिसे फॉलो करके आप सच में Clickbank से पैसा कमा सकते हैं।
किसी भी प्रोडक्ट को प्रमोट करने से पहले आप उस प्रोडक्ट के बारे में गहरी रिसर्च करें, क्योंकि कुछ ऐसे प्रोडक्ट होते हैं जिनकी Quality अच्छी नहीं होती है, जिसके कारण लोग उस प्रोडक्ट को नहीं खरीदते हैं।
- जिस प्रोडक्ट के बारे में आपको पूरी तरह से पता हो कि यह प्रोडक्ट अच्छा है, जिसे लोग खरीदेंगे, तो उसी प्रोडक्ट को आप प्रमोट करें।
- अगर ब्लॉग या वेबसाइट के माध्यम से Affiliate Marketing करना चाहते हैं, तो उस प्रोडक्ट का अच्छा Review ब्लॉग पोस्ट लिखें, जिसमें आप उस प्रोडक्ट की सभी जानकारी को Add करें।
- Clickbank की सभी Policy को फॉलो करें, जिससे Future में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी न आएं।
- पहले आप अपनी Audience बना लें, फिर उसके बाद उसी रिलेटेड प्रोडक्ट को अपने Audience को शेयर करें, जिससे लोग ज्यादा खरीदते हैं।
FAQs – Clickbank से पैसे कैसे कमाएं?
Q1. क्या मैं क्लिकबैंक से पैसा कमा सकता हूं?
जी हाँ, आप क्लिक बैंक से पैसा कमा सकते हैं, बस आपको क्लिक बैंक से पैसे कमाने के सही तरीके के बारे में पता होना चाहिए।
Q2. क्लिकबैंक कितना कमीशन देता है?
प्रोडक्ट की कैटेगरी के ऊपर निर्भर करता है। कुछ ऐसी कैटेगरी होती हैं जिनमें ज्यादा कमीशन मिलता है और कुछ ऐसी कैटेगरी होती हैं जिनमें कम कमीशन मिलता है।
Q3. 2026 में Clickbank से पैसे कमाने का बेस्ट तरीका क्या है?
2026 में AI टूल्स और नेटिव एड्स यूज करके प्रमोट करें। स्पार्क प्रोग्राम से फ्री लर्निंग शुरू करें, और हाई-कन्वर्टिंग कैटेगरीज जैसे सप्लिमेंट्स या लैंग्वेज कोर्सेस चुनें।
Q4. Clickbank में CPA कमिशन क्या है?
CPA मतलब कॉस्ट पर एक्शन, जहां आप सेल की बजाय स्पेसिफिक एक्शन (जैसे साइन-अप) पर फिक्स्ड कमिशन कमा सकते हैं। ये नया फीचर beginners के लिए आसान है।
निष्कर्ष – Clickbank Se Paise Kaise Kamaye?
दोस्तों मैं आशा करता हूँ, इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप 2026 में Clickbank से पैसा कमाना सिख गए होंगे, और में मैं एफिलिएट प्रोडक्ट कैसे प्रोमोट करते हैं इसके बारे में भी बताया हूँ। जिससे आपको जिस प्लेटफार्म के जरिये चाहे उस प्लेटफार्म के जरिये प्रोमोट कर सकते हैं।
अगर आपको अभी भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह लेख Clickbank Se Paise Kaise Kamaye पसंद आया हो तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।
