Quora Se Paise Kaise Kamaye? (AI बॉट और 11 अन्य सीक्रेट तरीके)

Quora Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों, आपने ‘Quora’ का नाम तो जरूर सुना होगा। यह सवालों और जवाबों की एक बहुत ही बड़ी वेबसाइट है। यहाँ लोग अपने मन के सवाल पूछते हैं और दूसरे लोग उनका जवाब देते हैं।

और दुनिया के सबसे बड़े ज्ञानकोष Wikipedia की के अनुसार, हर महीने 30 करोड़ से भी ज्यादा लोग इस वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि आप यहाँ सिर्फ सवालों के जवाब देकर अपनी अच्छी कमाई भी कर सकते हैं? जी हाँ, Quora से पैसे कमाना एकदम सच है और यह बहुत आसान भी है।

आज के इस लेख में मैंने साल 2026 के एकदम नए तरीकों के बारे में विस्तार से बताया है। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि घर बैठे Quora से आपकी एक्स्ट्रा कमाई कैसे शुरू हो सकती है।

Table of Contents

Quora क्या है?

Quora एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ लोग सवाल पूछते हैं और दूसरे लोग उनके जवाब देते हैं। यह एक knowledge sharing website है, जहाँ हर व्यक्ति अपनी सोच और अनुभव साझा कर सकता है। यहाँ पर आप किसी भी विषय जैसे शिक्षा, तकनीक, पैसा कमाना, करियर या जीवन से जुड़े सवालों के जवाब पा सकते हैं।

यह प्लेटफ़ॉर्म दुनियाभर में लोकप्रिय है क्योंकि यहाँ हर किसी को बोलने और सीखने का मौका मिलता है। अगर आप किसी चीज़ में अच्छे हैं, तो Quora पर अपने जवाबों से लोगों की मदद कर सकते हैं और अपनी पहचान बना सकते हैं।

इसके अलावा, Quora पर आप अपनी writing skill और सोचने की क्षमता भी बढ़ा सकते हैं। जो लोग लगातार अच्छे और सटीक जवाब देते हैं, उन्हें Quora पर अधिक readers और followers मिलने लगते हैं। इससे आगे चलकर आप अपने Blog, YouTube channel या Affiliate links के ज़रिए कमाई भी कर सकते हैं।

कुल मिलाकर, Quora एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जो सीखने और सिखाने दोनों के लिए बहुत उपयोगी है। यहाँ से आप न सिर्फ़ ज्ञान बढ़ा सकते हैं, बल्कि सही तरीके से इस्तेमाल करने पर पैसा भी कमा सकते हैं।

Quora App Overview 

App NameQuora
Size12MB – 15MB (Android) / 50MB+ (iOS)
FounderAdam D’Angelo और Charlie Cheever
Rating4.1 Star (Play Store) / 4.7 Star (App Store)
Review1.2 Million+
Installation500 Million+ (Google Play Store)

Quora Se Paise Kaise Kamaye?

Quora Website के बारे में तो आपने जान लिया, तो चलिए अब Quora से पैसे कैसे कमाते हैं, इसके बारे में जानते हैं, जिसमें मैं Quora से पैसे कमाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बताया हूँ, जिससे आप Quora से महीने का 30,000 से 40,000 कमा सकते हैं।

Quora से पैसे कमाने के तरीकेपैसे कैसे मिलेंगे?
#1 – Quora Plusअपने अच्छे जवाबों पर ‘Quora Plus’ लगाकर सीधे पैसे कमाएं।
#2 – Quora Spaceअब हिंदी में अपना Space बनाएं और Ads से कमाई करें।
#3 – Affiliate Marketingअपने जवाबों में लिंक लगाएं और सामान बिकने पर कमीशन पाएं।
#4 – Online Course बेचनाजवाबों में अपने कोर्स का लिंक देकर उसे आसानी से बेचें।
#5 – Ebook Promotionअपनी Ebook का लिंक शेयर करें और बिक्री से पैसे कमाएं।
#6 – Sponsored Answersकंपनियों के लिए अच्छे जवाब लिखें और उनसे सीधे पैसे लें।
#7 – Freelance Servicesअपने काम और हुनर के बारे में बताएं और नए ग्राहक पाएं।
#8 – Website Trafficअपने ब्लॉग का लिंक देकर भीड़ लाएं और ज्यादा पैसे कमाएं।
#9 – YouTube Promotionजवाबों में अपने वीडियो का लिंक देकर अपनी कमाई बढ़ाएं।
#10 – Referral Linksअलग-अलग ऐप का लिंक शेयर करके बोनस और शानदार इनाम जीतें।
#11 – Personal Brandingलगातार अच्छे जवाब देकर अपनी पहचान बनाएं और नए काम पाएं।
#12 – Poe AI BotPoe पर अपना आसान AI बॉट बनाएं और लोगों के इस्तेमाल करने पर पैसे कमाएं।

#1 – Quora Plus से पैसे कमाएं

दोस्तों, पहले Quora पर पैसे कमाने का पुराना तरीका था, जो अब पूरी तरह बंद हो गया है। साल 2026 में इसकी जगह ‘Quora Plus’ ने ले ली है। यह बहुत ही नया तरीका है।

अगर आप बहुत अच्छे और काम के उत्तर लिखते हैं, तो आप उन्हें ‘Quora Plus’ में डाल सकते हैं। इसके बाद जब भी लोग आपके उत्तर पढ़ेंगे, तो आपको उसके बदले अच्छे पैसे मिलेंगे।

इसमें कमाई का कुछ हिस्सा Quora खुद रखता है और बाकी सीधा आपको मिलता है। बस आपको ध्यान रखना है कि आपकी जानकारी एकदम सही और लोगों की मदद करने वाली होनी चाहिए।

#2 – Quora Space से पैसे कमाएं

आप Quora पर अपना ‘Space’ बनाकर भी पैसे कमा सकते हैं। यह बिल्कुल Facebook पेज जैसा होता है। आप इसमें किसी भी विषय पर अच्छे सवाल और उनके सही जवाब आसानी से पोस्ट कर सकते हैं।

जब आपके पेज पर बहुत सारे लोग जुड़ जाते हैं, तो आप उस पर Ads चलाकर कमाई शुरू कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि अब हिंदी पेज से भी अच्छे पैसे मिलते हैं।

साल 2026 में आप बिना किसी परेशानी के अपनी मातृभाषा हिंदी में भी Space बना सकते हैं। बस लगातार अच्छी जानकारी देते रहें और अपने पेज को बड़ा बनाकर आसानी से घर बैठे पैसे कमाएं।

#3 – Affiliate Products बेचकर Quora से पैसे कमाएं

Affiliate Marketing

Quora में आप Affiliate Products बेचकर भी कमाई कर सकते हैं। जब आप किसी भी Question का Answer देते हैं, तो उसमें Image, Video, Links आदि Add करने का ऑप्शन मिलता है।

तो इसमें आप किसी भी Products का Affiliate Links Add करके उसे बेचकर पैसे कमा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि जिस भी प्रोडक्ट का Affiliate Link Add करें, वह Product उस Question से संबंधित होना चाहिए।

जब Questions से Related किसी भी प्रोडक्ट का Affiliate Link Add करेंगे, तो उसकी Sales बढ़ेगी और आपकी कमाई भी होगी। तो इसके लिए आप इन प्रोसेस को फॉलो करें…

  • सबसे पहले आप किसी भी कंपनी का Affiliate Program Join करें।
  • जिस भी कंपनी का आप Affiliate Program Join किए हैं, उसके Dashboard में जाएं।
  • अब कोई भी प्रोडक्ट चुनें और उसका Affiliate Link Generate करें।
  • जिस भी प्रोडक्ट का आप Affiliate Link Generate किए हैं, उससे Related का कोई भी Question Find करें। जैसे, अगर आप किसी मोबाइल का Affiliate Link Create किए हैं, तो “Which Phone Is Best” यह Question सही है।
  • अब आप उस Question का सही Answer लिखें और प्रोडक्ट का Affiliate Link Answer में Add करें।
  • जब कोई व्यक्ति उस Question को सर्च करेगा, तो आपका Answer रैंक करेगा। जो भी आपके Answer को पढ़ेगा, वह उस Affiliate Product को खरीदेगा।

तो इस प्रकार से आप Quora में Affiliate Products बेचकर कमाई कर सकते हैं affilite Product बेचकर Commission कमा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको High Content लिखना होगा ताकि सर्च में आपका Answer सबसे ऊपर रैंक करे। अगर आप एक महीने में ₹30,000 के ऐसे प्रोडक्ट बेचते जिसमे आपको 5% कमीशन मिले तो महीने ₹40 हजार तक आप बहुत ही आराम से कमा सकते हैं।

#4 – Online Course बेचकर Quora से पैसे कमाएं

Quora से पैसे कैसे कमाएं

आज के समय में बहुत से कोर्स ऑनलाइन बिक रहे हैं और जब भी किसी व्यक्ति को कोर्स की जरूरत होती है, तो वह गूगल में ही सर्च करता है। जो कोर्स अच्छा होता है, उसे लोग खरीदते हैं। ऐसे में आप Quora की मदद से ऑनलाइन कोर्स बेचकर भी पैसे कमा सकते हैं।

जिस प्रकार से आप किसी भी लिंक को अपने Quora उत्तर में जोड़ते हैं, उसी प्रकार से आपको कोर्स का लिंक अपने उत्तर में जोड़ना है। जो आपके उत्तर को पढ़ेगा, वह उस कोर्स को खरीदेगा, जिससे आपकी कमाई होगी। इसके लिए आप इस प्रक्रिया को फॉलो करें…

  • सबसे पहले, आप कोई भी Blogging, SEO, Google Ads, WordPress आदि का एक ऑनलाइन कोर्स बनाएं।
  • फिर उस कोर्स से संबंधित प्रश्न खोजें। जैसे, अगर आप Blogging का कोर्स बनाते हैं, तो “Blogging कैसे की जाती है” यह प्रश्न आपके लिए सही रहेगा।
  • अब आप उस प्रश्न का अच्छा सा उत्तर लिखें और उसमें अपने कोर्स के बारे में भी लिखें। जिसको भी आपके कोर्स की जरूरत होगी, वह आपके कोर्स को खरीदेगा और आपकी कमाई होगी।

जितना ज्यादा आपका ऑनलाइन कोर्स बिकेगा, उतना ज्यादा आपकी कमाई होगी। तो इसके लिए आप जो भी Quora पर उत्तर लिखें हैं, उस पर…ज्यादा ट्रैफिक लाने की कोशिश करें क्योंकि जितना ज्यादा आपको आपके कोर्स के बारे में जानेंगे उतना ही ज्यादा आपका Online Course Sell होगा और आपकी कमाई बढ़ेगी। 

#5 – Ebook बेचकर Quora से पैसे कमाएं

Quora से पैसे कैसे कमाएं

Ebook बेचकर भी Quora से पैसा कमाया जा सकता है। Ebook भी ऑनलाइन कोर्स की तरह ही होता है, लेकिन इसमें जो भी जानकारी होती है, वो सब Text में होता है। तो अगर आप कोई भी Ebook बनाते हैं, तो उसको आप Quora पर बेच सकते हैं। इसके लिए भी आप Ebook से संबंधित प्रश्न का उत्तर दें और उसके साथ में Ebook का लिंक जोड़ें, जिससे वहां से आपकी Ebook बिकेगी। तो इसके लिए आप इस स्टेप को फॉलो करें…

  • सबसे पहले आप किसी टॉपिक पर Ebook तैयार करें।
  • अब आप उस Ebook से संबंधित Quora पर सवाल खोजें।
  • सवाल खोजने के बाद आप उसका उत्तर सही से दें और उस उत्तर में अपनी Ebook का लिंक जोड़ें।
  • जितने भी लोग आपका उत्तर पढ़ेंगे, वो लोग आपकी Ebook खरीदेंगे। तो इस प्रकार से आप Ebook बेचकर Quora से पैसे कमा सकते हैं।

#6 – Sponsored Answer लिखकर Quora से पैसे कमाएं

Sponsored Answer करके भी आप Quora से पैसे कमा सकते हैं। जब आप Quora पर Daily पोस्ट करते हैं और सभी सवालों का अच्छे से जवाब देते हैं, तो Quora पर आपके बहुत ज्यादा Followers हो जाते हैं।

जिसके देखते हुए बहुत सी कंपनियां आपको Sponsored Answer करने के लिए बोलती हैं, जिसके लिए आप पैसे ले सकते हैं। इसमें आपको कुछ कंपनियों के बारे में कुछ अच्छा लिखकर Quora पर शेयर करना होता है, जिसके लिए आपको पैसे मिलते हैं।

उदाहरण- मान लीजिए कोई व्यक्ति Quora पर “क्या Samsung मोबाइल सही होता है” इस प्रश्न को सर्च करता है, तो Sponsored Answer में आपको Samsung के बारे में सकारात्मक वाक्य लिखने हैं।

जिससे Samsung कंपनी की बिक्री बढ़ेगी।सके बदले आपको Sumsung कंपनी द्वारा पैसे मिलेंगे तो इस प्रकार से आप Sponsored Answer के जरिये Quora से पैसे कमा सकते हैं। 

#7 – App Invitation से Quora में पैसे कमाएं

App invitation

App Invitation भी Quora से पैसे कमाने का अच्छा तरीका होता है। आपने ऐसे App या website जरूर देखें होंगे जिसमें Refer & Earn Facility मिलती है, जिसमें आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को उस App का Invite लिंक भेजकर पैसे कमा सकते हैं।

तो Quora से पैसे कमाने के लिए आपको किसी App का Invitation या Refer link Quora के Answer में Add करना है।

जिससे लोग उस लिंक पर क्लिक करेंगे और उस App को डाउनलोड करेंगे, तो आपको पैसे मिलेंगे। इसके लिए आप इन प्रोसेस को फॉलो करें…

  • सबसे पहले आप कोई ऐसा App या Website Find करें जिसमें Refer करने पर आपको ज्यादा पैसे मिलते हैं।
  • अब आप उस App में Sign Up करें या Account बनाएं।
  • Account बनाने के बाद आपको उस App में आपका Refer Link प्राप्त होगा। उस लिंक को कॉपी करें।
  • अब आप Quora पर ऐसा Question Find करें जिसमें उस App का नाम जरूर आया हो, जिस App को आप Find किए हैं।
  • फिर उस Question का आप Answer लिखें और उसमें अपना Refer link या Invitation Link Add करें।

अब जितना ज्यादा आपके Answer पर Views आएंगे, उतना ही ज्यादा आपकी कमाई होगी। तो इस प्रकार आप Invitation के जरिये भी Quora से पैसे कमा सकते हैं।

#8 – Paid Promotion करके Quora से पैसे कमाएं

जब आप Quora पर Space Create करते हैं और उस Space पर ज्यादा Followers हो जाते हैं, तो आपको बहुत सी कंपनियों से Paid Promotion के लिए Offer आने लगते हैं।

जिसमें आपको अपने Answer में कंपनी का प्रचार करना होता है, जिसके लिए आपको उस कंपनी द्वारा पैसे मिलते हैं। जितना ज्यादा आपके Followers रहेंगे, उतना ज्यादा आप Paid Promotion का चार्ज कर सकते हैं।

Example- मान लीजिए आप “मोबाइल में नेटवर्क समस्या से कैसे बचें” इस Question का Answer लिखते हैं, जिसमें आपको किसी का Paid Promotion करने के लिए मोबाइल कंपनी के बारे में बताना होता है।

कि इस कंपनी के मोबाइल में नेटवर्क की समस्या नहीं आती है। तो इस प्रकार से आप Paid Promotion करके Quora से पैसे कमा सकते हैं।

#9 – ब्लॉग ट्रैफिक लेकर Quora से पैसे कमाएं

Quora के माध्यम से आप ब्लॉग पर ट्रैफिक लेकर भी पैसे कमा सकते हैं और यह तरीका बहुत आसान भी होता है Quora से पैसे कमाने का। इसके लिए आपको अपने ब्लॉग का लिंक Quora पर शेयर करना होता है।

जिसके बाद आपके Blog पर ट्रैफिक बढ़ता है और आपकी कमाई होती है। इस तरह से आपके ब्लॉग के लिए Backlinks भी बन जाते हैं। इसके लिए आप इन स्टेप को फॉलो करें…

  • सबसे पहले आप अपना एक ब्लॉग बनाएं और उस ब्लॉग को Adsense से Monetize करें।
  • जिस भी टॉपिक के बारे में आप ब्लॉग लिखते हैं, उसी टॉपिक से related Quora पर Answer Find करें।
  • अब आप उस Question का Answer लिखें, जिसमें अपने ब्लॉग का लिंक भी जोड़ें।
  • अब जितने लोग उस Answer को पढ़ेंगे, वो लोग आपके ब्लॉग पर जरूर Visit करेंगे, जिससे आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ेगा।

तो इस प्रकार से आप Quora से अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक लेकर पैसे कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपके उत्तर पर ट्रैफिक आना चाहिए क्योंकि जब आपके उत्तर पर ट्रैफिक आएगा तभी आपके ब्लॉग पर भी ट्रैफिक आएगा।

#10 – यूट्यूब वीडियो Views लेकर Quora से पैसे कमाएं

जिस प्रकार से आप अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक लेकर Quora से पैसे कमा सकते हैं, उसी प्रकार से आप अपनी यूट्यूब वीडियो पर Views लेकर भी पैसे कमा सकते हैं। मैं आपको पहले ही बता चुका हूँ।

जब आप Quora में किसी सवाल का उत्तर लिखते हैं, तो उसमें वीडियो Add करने का भी ऑप्शन आता है। तो इसके लिए आप किसी सवाल का उत्तर दें और उसमें अपनी यूट्यूब वीडियो को जोड़ें…

जिससे आपकी वीडियो पर Views बढ़ेंगे और आपकी कमाई होगी। लेकिन ध्यान रहे, आप जो answer लिखें, वो आपकी यूट्यूब वीडियो से Related होना चाहिए, तभी लोग आपकी वीडियो को देखेंगे।

#11 – Online Service बेचकर Quora से पैसे कमाएं

Online Service

Online Service बेचकर आप Quora से पैसे कमा सकते हैं अगर आपको WordPress, Thumbnail Design, Logo Design, Facebook Ads आदि किसी भी प्रकार की skills आती हैं।

तो आप उससे related service बेचकर भी Quora से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आप Quora Space के description में अपने बारे में लिखें और आपको कौन-कौन सी skills आती हैं, इसके बारे में भी बताएं।

जो भी skills आपको आती हैं, उनसे related अगर किसी भी service की जरूरत होती है, तो वो संपर्क करता है। आप उसे service देकर पैसे कमा सकते हैं।

#12 – Poe AI Bot बनाकर Quora से पैसे कमाएं

साल 2026 में Quora ने अपना खुद का एक शानदार AI टूल शुरू किया है, जिसे ‘Poe’ कहते हैं। आप इस टूल पर अपना खुद का एक आसान सा ‘Bot’ बहुत जल्दी बना सकते हैं।

जब दूसरे लोग आपके बनाए हुए इस ‘Bot’ का इस्तेमाल करके अपने सवालों के जवाब खोजेंगे, तो Quora आपको इसके बदले पैसे देगा। यह आज के समय में कमाई का सबसे नया तरीका है।

इसमें आपको अपनी जेब से एक भी पैसा नहीं लगाना पड़ता है। बस आपको थोड़ा सा स्मार्ट वर्क करना है और फिर आपकी एक्स्ट्रा कमाई बहुत ही आसानी से तुरंत शुरू हो जाएगी।

इन्हे भी पढें –

Quora में Account कैसे बनाएं?

क्वोरा से पैसे कैसे कमाएं इसके सभी तरीकों के बारे में तो आपने जान लिया, तो चलिए अब Quora में Sign Up कैसे करते हैं इसके बारे में जानते हैं। तो इसके लिए आप इस स्टेप को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आप Quora की वेबसाइट पर जाएं, उसमें आप Sign Up वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Quora में Sign Up करने के लिए आपको Google और Facebook का ऑप्शन दिखाई देगा, उसमें आप किसी के माध्यम से भी Quora में Sign Up कर सकते हैं।
  • तो इसके लिए आप Google वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब जितने भी Gmail Account आपके Device में लॉग इन रहेगा, वो सब दिखाई देंगे। तो आप जिस भी Gmail से Sign Up करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
  • आपको Conditions दिखाई देंगी, उसमें आप Continue बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद Quora पर आपका Account बन जाएगा।

Quora Space Create कैसे करें?

Quora से पैसे कमाने के तरीके में मैं Quora Space के बारे में भी बताया हूँ, जिससे आप Quora से पैसे कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको Quora Space Create करने की जरूरत होती है, तो इसके लिए आप इस स्टेप को फॉलो करें…

  • सबसे पहले आप Quora में लॉगिन करें।
  • अब आपको ऊपर Left Side Create Space का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आप अपने Space का नाम और Description लिखें।
  • फिर नीचे Create वाले ऑप्शन पर क्लिक करें, जिसके बाद Quora पर आपका Space Create हो जाएगा।

Quora की विशेषताएं:

Quora का इंटरफ़ेस बहुत आसान है, जिससे कोई भी व्यक्ति Quora का इस्तेमाल बहुत आसानी से कर सकता है।

  • Quora में आप किसी भी टॉपिक के बारे में उत्तर लिख सकते हैं।
  • Quora में पैसे कमाने के QPP और Space दो ऑप्शन मिलते हैं, जिससे आप Quora में पैसे कमा सकते हैं।
  • Quora में Upvote और Downvote का ऑप्शन होता है, जिससे यूजर आपके उत्तर को Upvote या Downvote कर सकते हैं।
  • Quora में आप जिस भी श्रेणी को चुनते हैं, उसी श्रेणी से संबंधित आपको Question Answers उत्तर दिखाई देते हैं।
  • Quora हिंदी और अंग्रेजी जैसी भाषाओं को सपोर्ट करता है।
  • 70 मिलियन से भी अधिक Quora के कीवर्ड गूगल में रैंक करते हैं।

Quora से पैसे कमाने के लिए Updated Pro-Tips (2026)

चलिए दोस्तों अब मैं आप लोगों को Quora से पैसे कमाने के लिए कुछ बेहतरीन Tips बताता हूँ, जिसको फॉलो करके आप जल्दी ही Quora से कमाई कर सकते हैं। 

  • 2026 में Quora के पास अपना AI प्लेटफॉर्म ‘Poe’ है। आप AI की मदद से डेटा इकट्ठा करें, लेकिन जवाब में अपना ‘Personal Experience’ और ‘Human Touch’ जरूर जोड़ें। पूरी तरह से AI जनरेटेड जवाबों को अब Quora कम प्रमोट करता है।
  • अब Quora Partner Program से ज्यादा Quora Plus प्रभावी है। अगर आपका कंटेंट बहुत कीमती है, तो उसे ‘Adaptive Paywall’ के पीछे रखें। जब Quora Plus के सब्सक्राइबर्स आपका कंटेंट पढ़ेंगे, तो आपको उसका हिस्सा मिलेगा।
  • 2026 में Personal Finance, AI Tools Review, Mental Health और Sustainable Living जैसे विषयों पर सबसे ज्यादा Ads आते हैं। इन विषयों पर लिखने से आपकी ‘Ad Revenue’ बढ़ जाती है।
  • Quora के जवाबों में अपने Newsletter (जैसे Substack) या YouTube Channel का लिंक स्मार्ट तरीके से डालें। Quora से मिलने वाला फ्री ट्रैफिक आपके दूसरे प्लेटफॉर्म्स की कमाई को 2x बढ़ा सकता है।
  • अपने Quora Space को एक कम्युनिटी की तरह चलाएं। अब आप अपने Space के लिए Paid Subscription भी सेट कर सकते हैं, जहाँ आप एक्सक्लूसिव जानकारी केवल उन्हीं को देंगे जो पैसे चुकाएंगे।
  • 2026 के रीडर्स को लंबे पैराग्राफ पसंद नहीं आते। अपने जवाबों में Bullet Points, Bold Text और High-Quality Images/Infographics का उपयोग करें। इससे ‘Upvotes’ और ‘Shares’ बढ़ने की संभावना 40% बढ़ जाती है।
  • Quora अब वीडियो जवाबों को ज्यादा ‘Reach’ दे रहा है। अगर आप कैमरे के सामने सहज हैं, तो Short Clips) पोस्ट करें, इससे ब्रांड्स आपको Sponsorship के लिए जल्दी अप्रोच करेंगे।

Quora से कमाई की एक सच्ची कहानी

दोस्तों, क्या सच में Quora से पैसे कमाए जा सकते हैं? इसका जवाब है- हाँ! एक मशहूर राइटर Victoria Kurichenko ने इसका एकदम जीता-जागता सबूत दुनिया को दिया है।

उन्होंने अपनी रिपोर्ट (Medium) में बताया कि वे रोज़ाना Quora पर सिर्फ एक अच्छा जवाब लिखती थीं। वे लोगों के सवालों का एकदम सही और आसान भाषा में उत्तर देती थीं।

देखते ही देखते उनके उत्तरों पर बहुत सारे लोग आने लगे। फिर उन्होंने अपने Quora Space पर अपनी मुख्य वेबसाइट का लिंक जोड़ दिया, जिससे उनके ब्लॉग पर बहुत भीड़ आ गई।

इस फ्री ट्रैफिक की मदद से उन्होंने अपनी वेबसाइट पर लगे Ads से बहुत अच्छे पैसे कमाए। यह सच्ची कहानी हमें दिखाती है कि Quora घर बैठे कमाई का शानदार तरीका है।

FAQs – Quora से पैसे कैसे कमाएं?

Q1. Quora पर लोग कैसे कमाते हैं?

Quora से पैसे कमाने के लिए Quora पर अकाउंट बनाना होता है, फिर उसके बाद उसमें Monetization ऑन करके पैसे कमा सकते हैं।

Q2. Quora पर सवाल पूछकर पैसे कैसे कमाए?

Quora पर सवाल पूछकर पैसे कमाने के लिए Quora Space बनाएं, फिर उसमें प्रश्न जोड़ें, जिसके बाद आपको Quora से पैसे मिलेंगे।

निष्कर्ष

दोस्तों, इस पोस्ट में मैंने Quora से पैसे कैसे कमाएं इसके बारे में एकदम नई जानकारी दी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको ये सभी आसान तरीके बहुत अच्छे से समझ आ गए होंगे।

इसमें बताए गए सभी नए तरीकों का सही से इस्तेमाल करके आप हर महीने बहुत ही आराम से अपनी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई घर बैठे शुरू कर सकते हैं। बस आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी।

अगर आपको मेरी यह पोस्ट Quora Se Paise Kaise Kamaye सच में अच्छी लगी हो और कुछ नया सीखने को मिला हो, तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। धन्यवाद!

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 4 साल से Make Money Online, Blogging, पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों के बारे में बताता हूँ।

Leave a Comment