Upstox App Se Paise Kaise Kamaye? – सम्पूर्ण जानकारी

Upstox App Se Paise Kaise Kamaye– दोस्तों, Upstox App के बारे में आपने जरूर सुना होगा। यह एक Trading App है, जिसके जरिए आप बहुत ही आसानी से शेयर बाजार में अपना पैसा लगा सकते हैं।

जब बात पैसों की आती है, तो सबसे पहले ध्यान में आता है कि क्या यह ऐप Safe है? तो मैं आपको बता दूँ कि यह बिल्कुल सेफ और भरोसेमंद है। यहाँ तक कि भारत के सबसे बड़े Businessman Ratan Tata जी ने भी इस कंपनी में अपना पैसा Invest किया हुआ है। आप चाहें तो दुनिया की मशहूर न्यूज़ वेबसाइट The Economic Times की इस रिपोर्ट में इसकी पूरी सच्चाई पढ़ सकते हैं।

इस ऐप में आपको Stock Market की ताज़ा News और Videos भी देखने को मिलती हैं। इन वीडियो की मदद से आप Trading के बारे में बहुत कुछ नया सीख सकते हैं।

सिर्फ ट्रेडिंग ही नहीं, आप इस ऐप से बिना पैसे लगाए और भी कई तरीकों से कमाई कर सकते हैं। इसलिए आज मैं आपको Upstox Se Paise Kaise Kamaye इसके सभी आसान तरीके Step-by-Step बताने वाला हूँ।

Upstox App क्या है?

Upstox एक Trading और Investment App है जिसके माध्यम से Trading करके Mutual Fund में इन्वेस्ट करके पैसे कमा सकते हैं। Upstox की मदद से आप बहुत आसानी से अपना Demat Account Open कर सकते हैं।

और Trading शुरू कर सकते हैं। इसमें जब आप किसी भी Stock को खरीदते हैं, तो उससे पहले आप उस शेयर का Price Graph देख सकते हैं।

फिर उसके बाद अगर आपको लगता है कि वो Stock सही है, तो आप उस स्टॉक को खरीद सकते हैं और उससे अच्छा Returns ले सकते हैं।

Upstox App Overview 

App NameUpstox
CategoryTrading
Rating4.4 Star
Reviews300K+
FounderRavi Kumar,Raghu Kumar
Installation10 Millions +

Upstox App Se Paise Kaise Kamaye?

चलिए अब Upstox से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में जानते हैं। Upstox से आप एक नहीं, बल्कि कई तरीकों से पैसे कमा सकते हैं, जिसके बारे में मैं आपको नीचे विस्तार से बताया हूँ…

Upstox Se Paise Kamane Ke Tarikeक्या करना होता है और पैसे कैसे मिलते हैं?
1. Stock Market में निवेश करकेUpstox पर कंपनियों के शेयर खरीदें और सही समय पर बेचकर profit कमाएं। बेहतर results के लिए basic trading knowledge जरूरी है।
2. FD (Fixed Deposit) में निवेश करकेफिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा लगाकर 7%–12% तक interest कमाएं। तय समय पूरा होने पर principal + interest मिलता है।
3. Mutual Fund में निवेश करकेअलग-अलग mutual funds में SIP या lump sum निवेश करें और long-term में stable returns पाएं। यह beginners के लिए अच्छा option है।
4. Gold में निवेश करकेडिजिटल गोल्ड में invest करें। जैसे-जैसे gold price बढ़ेगा, आपके investment की value भी बढ़ेगी।
5. Refer & Earn से कमाईUpstox के referral program से दोस्तों को जोड़ें और हर successful signup पर ₹151 तक कमाएं।

#1. Stock Market में इन्वेस्ट करके Upstox से पैसे कमाएं

invest-in-stocks-by-upstox

Upstox में सबसे पहले आप स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करके पैसे कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपके पास ट्रेडिंग का अनुभव होना चाहिए। तभी आप स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करके अच्छे रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको ट्रेडिंग का अनुभव नहीं है, तो आपको स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करके पैसे कमाने में परेशानी होगी।

तो इसके लिए आप सबसे पहले Upstox ऐप को ओपन करें, फिर उसके बाद नीचे स्टॉक्स वाली बटन पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद आपको स्टॉक की लिस्ट मिल जाएगी, जहाँ से आप किसी भी कंपनी के स्टॉक का ग्राफ देख सकते हैं। फिर उसके बाद आप उसे खरीद सकते हैं।

खरीदने के बाद जब उसकी कीमत बढ़ जाए, तो आप उसे बेचकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

#2. FD में इन्वेस्ट करके Upstox से पैसे कमाएं

Fixed-deposit-in-upstox

अब इसके बाद आप FD (Fixed Deposit) में पैसे इन्वेस्ट करके पैसे कमा सकते हैं, जिसमें आपको कुछ पैसे एक समय के लिए फिक्स करना होता है और उसका आपको 7% से 12% का Interest मिलता है।

लेकिन उस पैसे का समय पूरा होने के बाद ही आप उसे निकाल सकते हैं। अगर समय से पहले आप उसे निकालते हैं, तो आपको इंटरेस्ट नहीं मिलेगा और बल्कि आपको समय से पहले पैसे निकालने के लिए कुछ चार्ज देना पड़ेगा।

तो मैं यही Recommend करूँगा कि आप ऐसे बैंक में FD चालू करें जिसमें आपको ज्यादा इंटरेस्ट मिले, क्योंकि जितना ज्यादा इंटरेस्ट मिलेगा, उतना ही अच्छा आप कमाई कर पाएंगे।

इसके लिए आप Upstox App को ओपन करें, फिर उसके बाद नीचे More बटन पर क्लिक करें और Fixed Deposit पर क्लिक करें, जिसके बाद आपको सभी बैंकों की लिस्ट दिख जाएगी, जिसमें आपको उनका इंटरेस्ट रेट भी दिखाई देगा। उसमें से आप अपने हिसाब से किसी भी बैंक में FD चालू करा सकते हैं।

#3. Mutual Fund में इन्वेस्ट करके Upstox से पैसे कमाएं

Mutual-fund-in-upstox

अब इसके बाद आप आप Upstox में Mutual Fund में इन्वेस्ट करके पैसे कमा सकते हैं जिसमे आपको Stock Market की तुलना में कम रिस्क होता है और Mutual Fund में प्रॉफिट की संभावना ज्यादा होती है।

इसके लिए आप Upstox app को Open करें और निचे Mutual Fund वाले ऑप्शन पर क्लिक करें जिसके बाद आपको बहुत सी कंपनी के शेयर दिखाई देंगे।

उसमे से आप किसी भी शेयर में पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। 

#4. Gold में इन्वेस्ट करके Upstox से पैसे कमाएं

Invest-in-gold-upstox

इसमें Gold में भी निवेश करने का ऑप्शन होता है जिससे आप Upstox के माध्यम से गोल्ड में भी पैसे निवेश कर सकते हैं और जैसे-जैसे गोल्ड का Price बढ़ेगा, वैसे आपका भी पैसा बढ़ेगा। तो इस प्रकार से आप Upstox के माध्यम से Gold में भी पैसे निवेश कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।

#5. Refer करके Upstox से पैसे कमाएं

इसमें आप refer करके भी पैसे कमा सकते हैं। इसमें आपको प्रत्येक रेफेर के 151 Rs मिलते हैं। फिर उसके बाद आप उस पैसे को अपने बैंक में Withdraw कर सकते हैं या तो Stock में निवेश कर सकते हैं। तो इस प्रकार से आप रेफेर करके पैसे कमा सकते हैं।

तो Upstox से आप Stock Market, Mutual Fund, FD, Gold आदि में निवेश करके पैसे कमा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे इसके लिए आपका Demat Account खुला होना चाहिए।

Upstox App को Install कैसे करें?

चलिए अब आप Upstox को अपने फ़ोन में कैसे इंस्टॉल करते हैं इसके बारे में जानते हैं। तो सबसे पहले आप प्ले स्टोर को खोलें और फिर उसके बाद Upstox लिखकर सर्च करें।

जिसके बाद आपको टॉप पर Upstox App दिखाई देगा। उसके बाद आप Install बटन पर क्लिक करें, जिसके कुछ समय बाद ही Upstox आपके फ़ोन में इंस्टॉल हो जाएगा।

Upstox पर Sign Up कैसे करें?

sign-up-in-upstox

Upstox में Sign Up करने के लिए आप Upstox App को ओपन करें, जिसके बाद आपको मोबाइल नंबर का ऑप्शन दिखाई देगा। उसमें आप अपना मोबाइल नंबर डालें और कुछ सेकंड में आपके मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा।

जिससे ऑटोमैटिक वेरिफाई हो जाएगा। इसके बाद आपको Google Account सेलेक्ट करने का ऑप्शन दिखाई देगा। अपने Google Account को सेलेक्ट करें। इसके बाद आप सफलतापूर्वक इसमें Sign Up हो जाएंगे और आपको इसके सभी फीचर्स दिखने लगेंगे।

Upstox में Demat Account कैसे खोलें?

अब Upstox में आप अपना Demat Account खोलने के लिए इस app को खोलें। अब ऊपर आप Continue बटन पर क्लिक करें। जिसके बाद उस पर पेज चले जाएंगे। अब आप Complete KYC वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

उसके बाद आपको Pan Card और Date of Birth डालने के लिए ऑप्शन आएगा, उसे डालें और फिर Next पर क्लिक करें।

फिर आपके Account से संबंधित सभी जानकारी भरने का ऑप्शन आएगा, उसे आप सही से भरें और Submit बटन पर क्लिक करें। फिर उसके बाद अब Trading Preference आदि को सही से चुनें और Next बटन पर क्लिक करें।

अब इसके बाद आपको Documents को अपलोड करने का ऑप्शन आएगा। एक-एक करके सभी Documents को अपलोड करें।

अब इसके बाद आप आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो अपलोड करें। उसके बाद आपको Digital Signature करना होगा और फिर उसे वेरीफाई करने के लिए आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा। OTP डालने के बाद आपका Account Verify हो जाएगा और आपका Demat Account खुल जाएगा।

Upstox App में पैसे निवेश कैसे करें?

नीचे दिए गए वीडियो में आपको Upstox App से Trading और Investing करने की पूरी जानकारी आसान भाषा में समझाई गई है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको Upstox App से पैसे निवेश करने और ट्रेडिंग शुरू करने में आसानी होगी।

इन्हे भी पढें –

Upstox से पैसे बैंक में कैसे भेजें?

Upstox Se Earning Kaise Kare इसके बारे में आप सिख लिए हैं, तो चलिए अब Upstox से पैसे कैसे निकालते हैं, इसके बारे में जानते हैं। इसके लिए मेरे द्वारा बताये गए इस स्टेप को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आप Upstox App खोलें और Menu वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब इसके बाद आपको Fund का ऑप्शन दिख रहा होगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसी में आपको Withdraw का भी ऑप्शन मिल जाएगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आप जितने भी पैसे निकालना चाहते हैं, उस amount को डालें।
  • अब इसके बाद आपको बैंक चुनने का ऑप्शन मिलेगा। जिस भी बैंक में आप पैसे भेजना चाहते हैं, उसे Select करें।
  • अब आप बैंक की सभी Details को भरें और Submit करें। इसके बाद कुछ समय में आपके बैंक में पैसे चले जाएंगे। इस प्रकार से आप Upstox से पैसे अपने बैंक में भेज सकते हैं।

FAQ – Upstox से पैसे कैसे कमाएं?

Q1. Upstox से पैसे कैसे कमाएं?

Upstox में आप रेफर करके और ट्रेडिंग करके पैसे कमा सकते हैं।

Q2. क्या Upstox Real App है?

जी हाँ, Upstox एक रियल ऐप है जिससे आप अपने कमाए हुए पैसे को अपने बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।

निष्कर्ष – Upstox App Se Paise Kaise Kamaye?

दोस्तों, मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। अब आप भी Upstox का इस्तेमाल करके आराम से पैसे कमा सकते हैं। मुझे इसमें Refer करके पैसे कमाना बहुत अच्छा लगता है।

साल 2026 में आप दोस्तों को Refer करके 151 रुपये आराम से कमा सकते हैं। अगर आपके पास पैसे हैं, तो Share Market या Mutual Fund में Invest करके भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।

अगर इस लेख से कुछ नया सीखने को मिला है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। नीचे कमेंट में बताएं कि आपको हमारी पोस्ट Upstox App Se Paise Kaise Kamaye कैसी लगी!

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 4 साल से Make Money Online, Blogging, पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों के बारे में बताता हूँ।

Leave a Comment