Rooter App Legit है या Fake? – 2026 Letest Guide

Rooter App Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों, क्या आपने Rooter App का नाम सुना है? Rooter App में आप टास्क पूरा करके पैसे कमा सकते हैं। अगर आपको Rooter App से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में जानना है, तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें। इसमें मैं Rooter App से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में विस्तार से बताया हूँ।

और पैसे कमाने के बाद पैसे निकालने के बारे में भी बताया है। तो चलिए अब बिना देर किए इस पोस्ट को शुरू करते हैं और Rooter से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में जानते हैं।

Rooter App क्या है?

Rooter एक Live Gaming Streaming प्लेटफॉर्म है जिसमें आप गेम खेलकर Live Stream भी कर सकते हैं और इसमें पैसे कमाने के लिए आपको कुछ टास्क दिए जाते हैं, जिन्हें पूरा करके आप पैसे भी कमा सकते हैं।

Rooter एक पैसे कमाने वाला ऐप भी है जिसमें आप केवल टास्क ही पूरा करके नहीं, बल्कि इसके अलावा Spin & Win, Daily Streak, Offer Rewards, Refer & Earn आदि बहुत से तरीकों से पैसे कमा सकते हैं।

इसमें आपको जो भी पैसे मिलते हैं, वो सभी कॉइन में होते हैं। फिर उसे आप पैसे में बदलकर अपने बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं। Rooter App को पियूष कुमार द्वारा 2016 में बनाया गया था। शुरुआत में Rooter App पैसे कमाने के लिए बहुत पॉपुलर था। तब लोग Rooter App से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में ज्यादा सर्च करते थे।

लेकिन अब बहुत कम लोग ही Rooter App पैसे कमाने के तरीके के बारे में सर्च करते हैं क्योंकि इसमें पैसे Redeem करते समय परेशानी होती है और कुछ लोगों का कॉइन Redeem ही नहीं होता है।

Rooter App Overview

App NameRooter
FounderPiyush Kumar
Review600k+
Rating4.2 Star
Size25MB
Installation50 Millions+

Rooter App इनस्टॉल कैसे करें?

Rooter App के बारे में जानकारी लेने के बाद आप ये जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर Rooter App को अपने फ़ोन में इंस्टॉल कैसे करें।

क्योंकि जब आप इसे अपने फ़ोन में इंस्टॉल करेंगे तभी आप उससे पैसे कमा पाएंगे। तो Rooter App को अपने फ़ोन में इंस्टॉल करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें…

Rooter App से पैसे कैसे कमाएं
  • सबसे पहले आप अपने फ़ोन में Google Play Store खोलें और उसमें Rooter App लिखकर सर्च करें।
  • अब आपको सबसे ऊपर ही Rooter App दिख जाएगा, उसमें आप Install बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के कुछ समय बाद आपके फ़ोन में Rooter App इंस्टॉल हो जाएगा।

Rooter App में Sign Up कैसे करें?

Rooter App को अपने फ़ोन में इंस्टॉल कर लेने के बाद इसमें Sign Up करने की बारी आती है। जब आप इसमें अकाउंट बना लेते हैं, तो आपको Rooter App के सभी फीचर दिखाई देने लगते हैं।

जिसमें आप Rooter App के सभी तरीकों से पैसे कमा सकते हैं। Rooter App में Sign Up करने के लिए आपको दो ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें आप मोबाइल नंबर से भी अकाउंट बना सकते हैं।

और Google Account से भी। तो Rooter App में अकाउंट बनाने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें…

Rooter App से पैसे कैसे कमाएं
  1. सबसे पहले आप Rooter App को खोलें।
  2. अब इसमें साइन अप करने के लिए आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे, तो इसमें आप मोबाइल नंबर डालें।
  3. मोबाइल नंबर डालने के बाद आप Continue बटन पर क्लिक करें।
  4. अब इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, इसमें आपको OTP डालने की जरूरत नहीं होगी।
  5. Automatic Verify हो जाएगा। फिर उसके बाद Rooter App में आपका अकाउंट बन जाएगा। अब इसके बाद आप अपनी प्रोफ़ाइल पूरी करें।

Rooter App से पैसे कैसे कमाएं?

चलिए अब Rooter App से पैसे कैसे कमाएं इसके बारे में जानते हैं। जैसा कि मैं आपको पहले ही बता चुका हूँ कि Rooter App में एक नहीं बल्कि कई तरीकों से पैसे कमाए जा सकते हैं। तो इसलिए मैं नीचे Rooter से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में विस्तार से बता रहा हूँ।

#1 – Spin & Win करके Rooter App से पैसे कमाएं

Rooter App से पैसे कैसे कमाएं

Rooter App में सबसे पहले Spin करके पैसे कमाने का ऑप्शन मिलता है। जब आप Rooter App में अकाउंट बनाते हैं, तो शुरुआत में ही आपको Spin & Win का ऑप्शन दिखाई देता है।

इसको स्पिन करने के बाद आपको अलग-अलग तरह के इनाम मिलते हैं। Rooter App में आप हर 10 मिनट में Spin करके पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आप इन स्टेप्स को देखें:

  • सबसे पहले, आप Rooter App खोलें।
  • अब नीचे आप My Account वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपको Spin & Win का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको Spin Box दिखाई देगा, उस पर टैब करें। जहाँ भी बॉक्स रुकेगा, वही इनाम आपको मिलेगा।

#2 – Daily Streak के जरिए Rooter App से पैसे कमाएं

Rooter App से पैसे कैसे कमाएं

Rooter App में पैसे कमाने के लिए आपको Daily Streak का ऑप्शन मिलता है, जिसमें आपको छोटे-छोटे टास्क दिए जाते हैं, जिन्हें पूरा करके आप पैसे कमा सकते हैं। इसमें आपको Reels देखने के भी पैसे मिलते हैं।

इसके लिए आपको Watch Reels वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। क्लिक करने के बाद आपको 6 Reels दिखाई देती हैं, जिसके लिए आपको 25 Coins मिलते हैं।

और कुछ गेमिंग वीडियो देखने होते हैं, जिसके लिए कॉइन मिलते हैं। इसी प्रकार से आपको Daily Streak में अलग-अलग तरह के टास्क दिए जाते हैं, जिन्हें पूरा करके आप कॉइन कमा सकते हैं।

इसके लिए आप Spin & Win ऑप्शन के बगल में Daily Streak का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें, इसके बाद आपको बहुत से टास्क दिखाई देंगे। उन्हें पूरा करें और पैसे कमाएं। 

#3 – Offer Rewards के जरिए Rooter App से पैसे कमाएं

Rooter App से पैसे कैसे कमाएं

Offer Rewards के जरिए भी Rooter App से पैसे कमा सकते हैं। इसमें हर रोज कोई न कोई ऑफर आते रहते हैं। अगर आप उस Offer को Complete करते हैं, तो उसके लिए जो भी पैसे Decide होते हैं, वो आपको मिलते हैं।

इसके लिए किसी App को डाउनलोड करके उसमें Sign Up करना होता है या फिर किसी वेबसाइट में Sign Up करना होता है। इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें…

  • सबसे पहले आप Rooter App को Open करें।
  • अब इसमें आप My Account वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपको Offer Rewards का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके लिए जो भी ऑफर होगा, वो दिखाई देगा। उसे कम्पलीट करें और पैसे कमाएं।

#4 – Refer & Earn से Rooter App में पैसे कमाएं

Rooter App से पैसे कैसे कमाएं

Refer & Earn से भी आप इससे पैसे कमा सकते हैं। इसमें रेफर करने पर आपको कॉइन नहीं, पैसे मिलते हैं। अगर आप 15 लोगों को Refer करते हैं, तो 25 रुपये आपको मिलते हैं। वैसे तो यह ज्यादा अमाउंट नहीं है, तो मैं यही कहूंगा कि आप इस पर ज्यादा ध्यान न दें। जिस टास्क में आपको ज्यादा पैसे मिलें, उसी को पूरा करें।

#5 – Live Broadcast से Rooter App में पैसे कमाएं

जब आप Rooter App को ओपन करते होंगे, तो आपको होम के सेक्शन में बहुत से गेम की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई देती होगी। तो उसी प्रकार से आपको लाइव स्ट्रीमिंग करके वीडियो बनानी है।

फिर जब 50 घंटे का वॉच टाइम पूरा हो जाता है, तो आपको पैसे मिलना शुरू हो जाएंगे। इस फीचर से बहुत ज्यादा पैसा कमा सकते हैं। Rooter App से पैसे कमाने के इन सभी तरीकों से ₹500 से ₹800 रोज का कमा सकते हैं।

इन्हे भी पढें –

Rooter App से पैसे Withdraw कैसे करें?

अब तक तो आपने Rooter App से पैसे कैसे कमाएं इसके बारे में जान लिया है, तो चलिए अब Rooter App से पैसे Withdraw कैसे करते हैं, इसके बारे में जानते हैं। Rooter से पैसे निकालने के लिए आप इन स्टेप को फॉलो करें…

  • सबसे पहले आप Rooter App ओपन करें।
  • अब उसमें आप My Account वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर आपको Rewards का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • Redeemed वाले ऑप्शन पर क्लिक करें, फिर आपको अलग-अलग तरीके से Redeem करने के ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • उसमें आप सभी तरीकों से धीरे-धीरे करके अपने सभी कॉइन को Redeem कर सकते हैं।

Rooter App में Income बढ़ाने के Tips & Tricks

Rooter App पर रोज़ाना Active रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हर दिन Live Stream, Game Play या छोटे वीडियो डालते हैं, तो लोगों का भरोसा बढ़ता है। इससे Followers तेजी से बढ़ते हैं और कमाई के नए मौके मिलने लगते हैं।

अपनी Profile को हमेशा अच्छा और साफ रखें। सही Photo, छोटा परिचय और अच्छे Content से लोग जल्दी जुड़ते हैं। जब Audience आपके Content को पसंद करती है, तब Gift, Support और Promotion से Income बढ़ने लगती है।

Trending Games और नए Events पर ज्यादा ध्यान दें। आज के समय में Free Fire Max, BGMI और Esports Content सबसे ज्यादा देखा जाता है। ऐसे Topics पर वीडियो बनाने से Views बढ़ते हैं और आपकी Reach मजबूत होती है।

Live Stream करते समय लोगों से बात करें और उनके सवालों का जवाब दें। जब Viewer को अच्छा Experience मिलता है, तब वे बार-बार आपकी Stream देखने आते हैं। इससे Watch Time और कमाई दोनों बढ़ने लगते हैं।

Rooter App की Official Campaign और Creator Program पर नजर रखें। समय-समय पर नए Contest और Reward मिलते रहते हैं। अगर आप सही समय पर हिस्सा लेते हैं, तो कम मेहनत में भी अच्छी Income बनाने का मौका मिल सकता है।

Rooter Verified Creator Program क्या है?

Rooter Verified Creator Program में शामिल होने के बाद, आपको अलग-अलग तरीके से earning करने का मौका मिलता है। सबसे पहले, आपका account verified होता है, जिससे आपके content की credibility बढ़ती है। इसके अलावा, verified creators को ज्यादा visibility मिलती है, जिससे उनके posts और videos ज्यादा लोगों तक पहुंचते हैं।

इस program में आप अपने content के views, likes और engagement के आधार पर earning कर सकते हैं। साथ ही, Rooter special incentives और rewards भी देता है, जैसे कि competitions, bonus schemes और exclusive features। यह उन लोगों के लिए perfect है जो gaming या sports content में interested हैं और अपनी skills को monetize करना चाहते हैं।

अगर आप Rooter Verified Creator बनना चाहते हैं, तो regular और high-quality content बनाना जरूरी है। Consistency और creativity से आप जल्दी ही इस program का हिस्सा बन सकते हैं और अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं।

Rooter App Legit है या Fake?

दोस्तों, जब भी बात ऑनलाइन गेम खेलकर या Live Stream देखकर पैसे कमाने की आती है, तो सबसे पहला सवाल मन में यही आता है कि “क्या यह ऐप सच में पैसा देता है या सिर्फ एक Fake ऐप है?

अगर बात Rooter App की करें, तो आपको बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। यह 100% असली और भारत का सबसे बड़ा गेमिंग और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है।

आपके पक्के भरोसे के लिए बता दूँ कि भारत की जानी-मानी न्यूज़ वेबसाइट The Economic Times की इस आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, Rooter को अब तक 7 करोड़ से भी ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं और यह Jio के साथ भी जुड़ा हुआ है। यह कोई छोटा-मोटा ऐप नहीं है, बल्कि बहुत सुरक्षित प्लेटफॉर्म है।

FAQs – Rooter App Se Paise Kaise Kamaye?

Q1. रूटर ऐप से पैसे कैसे मिलते हैं?

Rooter App में आपको बहुत से टास्क दिए जाते हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद आपको Coins मिलते हैं। फिर आप उन्हें Redeem कर सकते हैं।

Q2. क्या Rooter App में सच में पैसे कमा सकते हैं?

रूटर ऐप में आप पैसे कमा सकते हैं, लेकिन Redeem करने में परेशानी होती है। Rooter App से पैसा जल्दी Withdraw नहीं होता है।

Q3. Rooter App में Live Stream देखकर पैसे कैसे कमाएं?

दोस्तों, यह मेरा सबसे पसंदीदा तरीका है क्योंकि इसमें आपको बस अपने फेवरेट गेमर्स की Live Streaming देखनी होती है। आप जितने ज्यादा मिनट वीडियो देखेंगे, उतने ही ज्यादा कॉइन्स आपके रिवॉर्ड सेक्शन में जुड़ते जाएंगे, जिन्हें बाद में आप पैसे या गेमिंग डायमंड्स में बदल सकते हैं।

Q4. क्या Rooter App से कमाए पैसे सीधा बैंक अकाउंट में भेज सकते हैं?

देखिए, Rooter App से पैसे निकालने के लिए सबसे पॉपुलर तरीका Paytm Wallet है। आप अपने कॉइन्स को रिडीम करके सीधा पेटीएम में ले सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप फ्री फायर या BGMI खेलते हैं, तो आप इन पैसों का इस्तेमाल Diamonds या UC खरीदने के लिए भी कर सकते हैं।

निष्कर्ष – Rooter App से पैसे कैसे कमाएं?

दोस्तों मुझे पूरा भरोसा है कि इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप Rooter App से पैसा कमाना सिख गए होंगे। क्योंकि इसमें मैं Rooter App से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी बहुत आसान भाषा में दिया हूँ। 

अगर आपको और भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह लेख Rooter App से पैसे कैसे कमाएं पसंद आया हो तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करे।

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 4 साल से Make Money Online, Blogging, पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों के बारे में बताता हूँ।

Leave a Comment